बिहार में 15 दिनों की समाधि के बाद सकुशल 'जिंदा' बाहर निकले बाबा

Godman Pramod Baba comes out hale and heartly from 15 days Samadhi in Madhepura Bihar

Pramod Baba Bihar
मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा जिला में बाबा प्रमोद 15 दिनों की समाधि के बाद बाबा सकुशल जमीन से बाहर निकल आए। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि जमीन के भीतर से सकुशल बाहर निकाले आने पर समाधि स्थल पर जिला प्रशासन द्वारा पूर्व से तैनात किए गए एक डाक्टर ने बाबा प्रमोद का स्वास्थ्य परीक्षण किया ।
उन्होंने बताया कि बाबा को समाधि लेते हुए किसी के द्वारा नहीं देखे जाने के कारण यह पुष्टि नहीं की जा सकती है और ना ही इससे इनकार किया जा सकता है कि उन्होंने समाधि ली थी या नहीं। बताया जाता है कि बाबा प्रमोद ने 15 दिनों पूर्व यानि 28 फरवरी को चौसा थाना के भटगामा गांव स्थित उक्त स्थान पर समाधि ली थी ।
बाबा की समाधि के लिए 10 फुट लंबा, 10 फुट चौडा और 15 फुट गहरा एक खड खोदा गया था तथा उसमें उनके उसके भीतर बैठ जाने पर उनके श्रद्घालुओं ने उसे मिटटी और कपडे से ढक दिया था। प्रशासन को इस बारे में आज तब पता चला जब आज एक व्यक्ति ने बाबा को समाधि से निकालने के लिए उस स्थान पर खुदाई शुरू कर दी। अनुमंडल अधिकारी, अनुमंडल पुलिस अधिकारी और चिकित्सक स्थल पर पहुंचे। वहां बाबा के हजारों श्रद्घालु जमा थे। इसके कारण पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर सकी ।
सोर्स: ज़ी मीडिया 
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget