नीतीश से मिले जयंत, बढ़ी जदयू, रालोद और जेवीएम के विलय पर बात

JDU, RLD and JVM will make a new party altogether. All this is happening for Upcoming election in UP.

Nitish Kumarपटना: 2017 में उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए जदयू, रालोद और झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) विलय की राह पर हैं। इसके लिए सभी दलों के बीच बातचीत चल रही है। इसी सिलसिले में बुधवार को रालोद सुप्रीमो अजित सिंह के पुत्र जयंत चौधरी व दामाद पटना में थे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।
इस मीटिंग में जदयू महासचिव केसी त्यागी और प्रशांत किशोर भी उपस्थित थे। केसी त्यागी ने बताया कि बैठक में दलों के विलय को लेकर बातचीत हुई। बातचीत सही दिशा में लगातार हो रही है। रालोद का पश्चिमी यूपी, जदयू का बिहार और झारखंड विकास मोर्चा का झारखंड में प्रभाव है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में आधार रखने वाले ये तीनों दल विलय करके नई पार्टी के गठन पर सहमत हो गए हैं। जल्द ही इसकी घोषणा ही हो सकती है।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget