मुंबई: कंगना रनोट और ऋतिक रोशन एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। हाल ही में खबर थी कि ऋतिक ने अपने लॉयर दीपेश मेहता के जरिए कंगना को मानहानि का नोटिस भेजा है। सूत्रों की मानें तो अब कंगना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ऋतिक को 21 पेज का नोटिस भेज दिया, जिसमें उन्होंने ऋतिक पर धमकाने का आरोप लगाया है।
- कंगना ने अपने नोटिस में लिखा है कि उन्होंने कभी किसी का नाम नहीं लिया। इसलिए वे किसी की मानहानि के लिए दोषी नहीं हो सकतीं।
- कंगना ने ऋतिक को पांच दिनों का समय देते हुए जवाब मांगा है। हालांकि, अभी तक ऋतिक ने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया है।

क्या है पूरा मामला
- इसी साल जनवरी एंड में एक इंटरव्यू के दौरान कंगना से पूछा गया था कि क्या उन्होंने ऋतिक की वजह से 'आशिकी 3' छोड़ी।
- जवाब में कंगना ने कहा था, "हां, मैंने भी ऐसे रयूमर्स सुने हैं। मुझे नहीं पता की सिली एक्स पार्टनर्स पब्लिसिटी पाने के लिए ऐसी हरकते क्यूं करते हैं। मेरे लिए वो चैप्टर खत्म हो चुका है और मैं पुरानी बात नहीं दोहराना चाहती।"
- उनके इस बयान पर ऋतिक ने ट्वीट किया था, "जितनी भी महिलाओं के साथ मीडिया ने मेरा नाम जोड़ा, उससे ज्यादा चांस तो मेरा पोप डेन के साथ हैं।” - अब ऋतिक ने कंगना के इसी बयान को लेकर नोटिस भेजा है।

क्या कंगना की वजह से टूटा था ऋतिक-सुजैन का रिश्ता...
- जब ऋतिक और सुजैन की सेपरेशन की खबरें आई थी। उस वक्त कंगना को भी इस अलगाव के लिए जिम्मेदार माना गया था। क्योंकि, कंगना और ऋतिक की बढ़ती नजदीकियां सुजैन को पसंद नहीं थी, जिस वजह से सुजैन ऋतिक से दूर हो गई।
- कंगना और ऋतिक ने 'काइट्स' और 'कृष 3' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। इसके बाद ही इनके लिंक अप की खबरें सामने आई थीं।

Source: Dainik Bhaskr

Post a Comment