नई दिल्ली: बिहार के किशनगंज जिले के जेल अधीक्षक कृपाशंकर पांडेय का एक किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने वाला वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में जेल अधीक्षक लड़की के साथ अश्लील हरकत करते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस वीडियो के मामले में जेल अधीक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में एसपी राजीव रंजन ने एसडीपीओ कामिनी बाला को जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जेल अधीक्षकक कृपाशंकर पांडेय ने वीडियो में किशोरी के साथ होने की बात मान ली है। साथ ही उसने किशोरी को अपनी बेटी के समान बताया है। वहीं, एसडीपीओ कामिनी बाला का कहना है कि वीडियो में जेल अधीक्षक की जिस तरह की हरतक दिख रही है वह घोर आपत्तिजनक है।
Source: Zee Media
Post a Comment