पटना: बिहार के MLAs और MLCs को सरकार की ओर से दिए गए गिफ्ट का विवाद बढ़ता जा रहा है। बीजेपी नेता सुशील मोदी और मंगल पांडेय ने सोमवार को अपना गिफ्ट लौटा दिया। इस पर राबड़ी देवी ने कहा कि अगर सुशील मोदी को नैतिकता इतनी याद आ रही है, तो वे अब तक लिए सारे गिफ्ट लौटा दें। वहीं दूसरी ओर, गिफ्ट पर हुए विवाद के बाद सरकार इस परंपरा को बंद करने का मन बना रही है। और क्या बोलीं राबड़ी...
- राबड़ी देवी ने कहा कि 15-16 साल बाद सुशील मोदी को नैतिकता याद आ रही है।
- अगर उन्हें शिक्षकों के प्रति इतना ही दर्द है, तो अब तक जितने गिफ्ट लिए हैं, सब वापस कर दें।
- सुशील मोदी यह सब सिर्फ राजनीति के लिए कर रहे हैं। इस प्रकार की हरकत ठीक नहीं है।

गिफ्ट बांटना बंद कर सकती है सरकार
- बिहार सरकार ने गिफ्ट पर हुए विवाद के बाद मन बना लिया है कि इस पर रोक लगाई जाए।
- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गिफ्ट लौटाने के मामले पर नाराजगी जाहिर की है।
- नीतीश ने कहा कि अगर लोगों को इतना ही बुरा लग रहा है तो गिफ्ट देने की परंपरा ही बंद कर देनी चाहिए।

व्यक्तिगत विरोध प्रकट करने के लिए लौटाया गिफ्ट
- गिफ्ट लौटाने के मामले पर सुशील मोदी ने कहा कि उन्होंने यह कदम व्यक्तिगत विरोध प्रकट करने के लिए उठाया है।
- इस मामले पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि टीचर्स को सैलरी देने का जहां तक सवाल है, इसके लिए प्रॉसेस चल रही है। गिफ्ट लौटा कर सिर्फ राजनीति की जा रही है।

सैलरी के लिए नहीं थे पैसे, 30 लाख का बांटा गिफ्ट
- पैसे की कमी से बिहार के गवर्नमेंट टीचर्स को चार माह से सैलरी नहीं मिली है।
- इसी डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को 30 लाख रुपए के ओवन बांटे थे।
- शिक्षा मंत्री अशोक कुमार चौधरी ने कहा था कि विधायक जब अपने इलाके के स्कूलों में जांच करने जाएंगे, तो मिड डे मील भी टेस्ट करेंगे।
- अगर खाना गर्म करना पड़ा तो ये माइक्रोवेव ओवन काम आएंगे।

ये मिले थे गिफ्ट
- एजुकेशन डिपार्टमेंट ने विधायकों और MLCs को शुक्रवार को माइक्रोवेव ओवन सहित कई गिफ्ट दिया था।
- गुरुवार को गन्ना विभाग ने सैमसंग का स्मार्टफोन दिया था।
- शुक्रवार को पशुपालन विभाग ने ट्रॉली बैग बांटे। एक मिनिस्ट्री ने घड़ी गिफ्ट की थी।

Source: Dainik Bhaskar

Post a Comment