निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने कहा- सजायाफ्ता हैं लालू, नहीं मानता उनको नेता

Independent MLA Anant Singh said I don't consider Laloo Yadav as a politician, he is convicted for fooder scam.

Anant Singh Bihar
पटना: मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने गुरुवार को विधानसभा में विधानसभा की सदस्यता ली। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने अनंत को शपथ दिलाई। शपथ दिलाने के बाद चौधरी ने अनंत को बधाई दी। जेल में रहने के कारण विधानसभा चुनाव के बाद से अबतक मोकामा से निर्दलीय चुनाव जीते अनंत सिंह विधानसभा में शपथ नहीं ले सके थे।
अनंत सिंह ने कहा- लालू को नहीं मानता नेता
निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने गुरुवार को कहा कि वे लालू यादव को नेता नहीं मानते हैं। नीतीश कुमार उनके लिए कल भी नेता थे और आज भी हैं। मैं जेल में हूं, लेकिन लालू सजायाफ्ता हैं। मैं शराबबंदी का स्वागत करता हूं, लेकिन पूर्ण शराबबंदी होनी चाहिए।
शपथ के लिए अनंत ने हाईकोर्ट से लगाई थी गुहार

विधानसभा में शपथ लेने के लिए अनंत सिंह ने पटना हाईकोर्ट से गुहार लगाई थी। हाइकोर्ट ने विधानसभा को यह निर्देश दिया था कि अनंत सिंह के शपथ ग्रहण की व्यवस्था और उसकी तिथि तय की जाए। अनंत सिंह की याचिका पर हाइकोर्ट की न्यायमूर्ति अंजना मिश्रा ने सुनवाई की थी। कोर्ट ने प्रशासन को दिए अपने निर्देश में कहा था कि अनंत सिंह को सदन में लाने और ले जाने की व्यवस्था की जाए।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget