6 मिनट में दिनदहाड़े ऐसे लूटा पूरा बैंक, प्लान इतना फुलप्रुफ नहीं लगी भनक

Loot in Axis bank in Muzaffarpur, total looted amount is 47 lac.

Robbery in Axis Bank in Bihar

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक्सिस बैंक से नकाबपोश दर्जनभर डकैतों ने बुधवार की दोपहर 47 लाख 8 हजार से अधिक रुपए लूट लिए। बदमाशों ने करीब दोपहर 1.28 बजे सिक्युरिटी गार्ड को पिस्टल के बल पर कब्जे में ले लिया। फिर गन पॉइंट पर तमाम बैंककर्मियों व ग्राहकों को बाथरूम व हॉल में बंद कर दिया। बैंक में लुटेरे लूटपाट मचाते रहे, लेकिन वो इतनी फुलप्रुफ तैयारी के साथ आए थे कि बैक के बाहर किसी को इसकी खबर तक नहीं लगी। लूटेरों को ऐसे पकड़ने की तैयारी में है पुलिस...
- बताया जा रहा है कि यह मुजफ्फरपुर में अब तक सबसे बड़ी रकम की लूट में अपराधियों ने बिना फायरिंग के ही घटना को अंजाम देकर चलते बने।
- बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज (दोपहर 1.28 बजे से 1.34 बजे तक ) से पता चलता है कि 6 मिनट के अंदर छह अपराधियों ने बैंक के अंदर से 47 लाख की बड़ी रकम लूट ली।
- लूटेरों की तैयारी इतनी सटीक थी कि बैंक के नीचे एक डॉक्टर के क्लिनिक पर बैठे कर्मचारी या बैंक के सामने के दुकानदार तक को कोई भनक भी नहीं लगी।
- पुलिस को देर रात छानबीन में पता चला कि अपराधी अपने पीठ पर कैश भरे बैग को टांग कर बड़े आराम से निकले। लोगों ने भी सोचा कि बैंक के ही सेल्स के लोग है। किसी ने उन्हें टोका भी नहीं।
- पुलिस की विशेष टीम बैंक में लगे एक माह का सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी और पता करगी कि लूटेरों ने लूट से पहले कब-कब बैंक की रेकी की। पुलिस को सीसीटीवी से सुराग मिलने की उम्मीद है।
- पुलिस का कहना है कि अपराधी मंगलवार व सेामवार को बैंक पहुंच कर हर पहलू पर प्लान तैयार किया होगा। फुटेज से शायद किसी अपराधी की पहचान हो सके।
- पुलिस के अनुसार अपराधियों के मुंह पर मास्क बंधा होने के कारण उनकी पहचान में कठिनाई हो रही है।
कैसी लूटा बैंक
- बैंक के सिक्युरिटी गार्ड आमोद कुमार सिंह ने बताया कि करीब एक दर्जन नकाबपोश अपराधी पैदल ही ब्रांच के गेट पर पहुंचे।
- उसने बताया कि एक ने हेलमेट पहन रखा था। चेहरे से नकाब हटाने के लिए जैसे ही रोकने को बढ़ा, गाली-गलौज करते हुए एक ने थप्पड़ जड़ दिया तो दूसरे ने पिस्टल तान दी। इसके साथ ही छह अपराधी भीतर घुस गए।
- गार्ड ने बताया कि सभी कर्मचारियों व बैंक में मौजूद ग्राहकों को पिस्टल के बल पर लूटेरों ने कब्जे में ले लिया। धक्का देकर उसके साथ-साथ ऑपरेशन मैनेजर, महिला बैंककर्मी व दो और कर्मचारियों को बाथरूम में बंद कर दिया। शेष बैंककर्मियों व ग्राहकों को हॉल में बंद कर लूटपाट की।
- लूट के दौरान जो भी कस्टमर बैंक के अंदर आए, उसे बारी-बारी से बाथरूम में अपराधी बंद करते चले गए।
- पुलिस अधिकारियों की पूछताछ में बैंककर्मियों ने बताया कि डकैती से कुछ ही देर पहले सीएमएस (कैश एजेंसी) एस्सेल (मुजफ्फरपुर विद्युत वितरण कंपनी) के यहां से 38 लाख कैश लेकर शाखा में जमा करने पहुंची थी। जमा करने की पर्ची एस्सेल को मिल गई। काउंटर पर ही कैश था।
- इस दौरान ही नकाबपोश अपराधियों ने अंदर घुसने के बाद सबसे पहले काउंटर से 38 लाख रुपए समेट लिए। काउंटर से बाकी कैश समेटने के बाद वोल्ट खुलवा कर वहां से भी कैश ले लिए। काउंटर व वोल्ट मिला कर 47 लाख से ज्यादा कैश अपराधियों ने लूटे।
- बैंक में काम कर रहे लोगों ने कहा कि अपराधियों के ब्रांच से निकलने के बाद जब सायरन बजना शुरू हुआ तो बैंक के ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद लोगों को डकैती की जानकारी मिली।
बैंक के अंदर का बनाया होगा नक्शा
- पुलिस का कहना है कि बैंक लूटने की जैसी घटना को अचानक अंजाम नहीं दिया जा सकता। एक्सिस बैंक की अपराधी कई दिन से रेकी कर रहे होंगे।
- उन्हें पता था कि एस्सेल कंपनी का पैसा हर दिन एक बजे के आसपास सीएमएस कंपनी के स्टाफ लेकर पहुंचते थे। उनके पैसे जमा करने के बाद ही अपराधी बैंक पहुंचे थे।
- पुलिस ने बताया कि लूटेरों ने घटना से अंजाम देने से पहले बैंक के अंदर का नक्शा बनाया होगा।
- उन्हें इस बात की जानकारी थी कि बाथरूम कहां है। कौन से कमरा खाली रहता है। दोपहर के समय बैंक के अंदर ग्राहक कम होते है।
सीसीटीवी में आधा दर्जन नकाबपोश कैद
- घटना में एक दर्जन अपराधियों की संलिप्तता सामने आ रही है। हालांकि, सीसीटीवी कैमरे में आधा दर्जन नकाबपोश कैद हैं।
- इस बीच पूरे मामले के पर्दाफाश के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।
- पुलिस सीसीटीवी कैमरे में कैद अपराधियों की फुटेज को खंगालने के बाद हुलिया के आधार पर अपराधियों को लोकेट करने का प्रयास कर रही है। लूटी गई रकम की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget