फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट में पुष्टि, रॉकी की पिस्टल से ही आदित्य को मारी गई गोली

Aditya Sachdeva shot from the Rocky Yadav pistol bullet, says forensic reports.

Murder accused Rocky Yadav

गया/नई दिल्ली: सात मई की रात व्यवसायी पुत्र आदित्य सचदेवा की जान एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव की बरेटा पिस्टल से निकली गोली से ही गई थी। पिस्टल की फॉरेंसिक लैब में हुई जांच के बाद शुक्रवार को गया कोर्ट को जो रिपोर्ट सौंपी गई है उसमें इस बात का साफ जिक्र है। हत्या में रॉकी की पिस्टल का ही इस्तेमाल किया गया था। जानिए दिल्ली पुलिस ने क्या कहा...
- 10 मई को इस पिस्टल और कारतूस से भरी मैगजीन को पुलिस ने बोधगया के मस्तपुरा से रॉकी की गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से ही बरामद किया था।

दिल्ली पुलिस बोली- राॅकी का हथियार लाइसेंस रद्द होगा
- रॉकी काे 2013 में दिए गए हथियार का लाइसेंस दिल्ली पुलिस रद्द करेगी। पुलिस उपायुक्त सुभाष चौधरी ने कहा कि रॉकी ने माओवादियों से खतरे का हवाला देते हुए लाइसेंस मांगा था।
- आवेदन करते समय उसने खुद को नक्सल प्रभावित चतरा जिले का निवासी बताते हुए जरूरी दस्तावेज भी दिए थे।
- रॉकी की ज्यादा छानबीन इसलिए भी नहीं की गई क्योंकि वह भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ का मान्यता प्राप्त शूटर है।
- उधर गया की एसएसपी गरिमा मलिक का आरोप है कि रॉकी को हथियार लाइसेंस उसके पैतृक शहर में उसकी पृष्ठभूमि की जांच किए बगैर जारी किया गया जबकि ऐसी जांच अनिवार्य होती है।

मनोरमा के तीन व बिंदी के एक आर्म्स का लाइसेंस रद्द

- एमएलसी मनोरमा देवी के तीन आर्म्स और बिंदी यादव के एक आर्म्स का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।
- मनोरमा के नाम तीन आर्म्स हैं जिसमें एक डबल बैरक बंदूक, एक रिवाल्वर, एक राइफल का लाइसेंस है।
- बिंदी यादव के नाम एक राइफल का लाइसेंस है।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget