पटना: बिहार बोर्ड के 12वीं साइंस का रिजल्ट मंगलवार की दोपहर 3 बजे जारी होगा। बोर्ड अध्यक्ष प्रो. लालकेश्वर प्रसाद ने यह जानकारी दी। इस साल इंटर साइंस की परीक्षा में 560422 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं।
बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव डीएस गंगवार मंगलवार को तीन बजे रिजल्ट जारी करेंगे। वहीं, इंटर कला और वाणिज्य का रिजल्ट 18 मई को जारी किया जाएगा। मैट्रिक का रिजल्ट बोर्ड 23 मई को जारी करेगी। लोग रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट biharboard.bih.nic.in, http://go4result.com/ और http://www.biharboard.net/ पर देख सकेंगे।

Post a Comment