बिहारशरीफ.प्रेमी से शादी नहीं होने का मलाल पत्नी को था। इस कारण उसने पति के सीने में सब्जी काटनेवाला चाकू घोंपकर उसकी जान ले ली। वारदात के बाद पत्नी फरार हो गई। हालांकि, घटना के तीन घंटे बाद पुलिस ने पड़ोसी के घर से महिला को गिरफ्तार कर लिया। घटना बिहार के बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र के भरावपर मोहल्ले में सोमवार सुबह घटी। खून से पट गया पूरा घर...
- जानकारी के मुताबिक सुबह सतीश कुमार अपने कमरे में कपड़ों में इस्त्री कर रहा था। उसी दौरान उसकी पत्नी ललिता से कहासुनी होने लगी।
- सतीश जब घर से नीचे उतर रहा था तो सीढ़ी पर ललिता ने सब्जी काटने वाले चाकू से उसके सीने में दो वार किए।
- चाकू सीने में गहराई तक जा धंसा, जिससे खून का फव्वारा निकलने लगा। पूरे घर में खून फैल गया। घर के सदस्य इस घटना को देख सन्न रह गए।
चाकू फेंककर फरार हो गई पत्नी
- आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया।
- आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया।
- ललिता हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू मौके पर फेंक कर फरार हो गई। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चाकू को जब्त कर लिया है।
- परिजन घटना का कारण अवैध संबंध में पति का बाधक साबित होना बता रहे हैं।
- उम्र में 15 साल का फासला होने के कारण ललिता, सतीश को पसंद नहीं करती थी और हर दिन दोनों में झगड़ा होता था।
बड़ी बहन के भाग जाने पर छोटी बहन से हुई थी शादी
- सतीश की शादी पटना जिला के बाढ़ स्टेशन रोड निवासी सुमंगल केवट की बेटी संगीता से तय हुई थी।
- सतीश की शादी पटना जिला के बाढ़ स्टेशन रोड निवासी सुमंगल केवट की बेटी संगीता से तय हुई थी।
- शादी तय होने के बाद संगीता अपने बहनोई के साथ फरार हो गई। उसके परिजनों ने कुछ दहेज भी लड़के वालों को दिया था।
- इस कारण छोटी बेटी ललिता की शादी फरवरी 2014 में सतीश से कर दी गई। दोनों की उम्र में करीब 15 वर्ष का फासला था।
- शादी के बाद से घर में कलह शुरू हो गई। सतीश के भाई मनोज कुमार बहन मीना देवी ने बताया कि ललिता का मायके में किसी युवक से अफेयर चल रहा था।
- उससे वह फोन पर बातचीत किया करती थी। यही कारण है कि वह पति को पसंद नहीं करती थी।
गिरफ्तार पत्नी ने कहा जान लेने की नहीं थी मंशा
- ललिता ने अरेस्ट होने के बाद बताया कि उसकी मंशा पति की हत्या की नहीं थी।
- ललिता ने अरेस्ट होने के बाद बताया कि उसकी मंशा पति की हत्या की नहीं थी।
- विवाद होने पर पति को डराने के लिए उसने चाकू चलाया था। ललिता ने बताया कि उसके पति उसे पसंद नहीं करते थे।
- इसी कारण उसका झगड़ा होते रहता था। मायके में किसी के साथ अवैध संबंध के आरोपों से महिला ने इंकार किया।
ससुर ने दर्ज कराई प्राथमिकी
- लहेरी थाना के दारोगा रंजीत कुमार ने बताया कि मृतक के पिता लाला प्रसाद ने बहू को आरोपित कर पुत्र के हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
- लहेरी थाना के दारोगा रंजीत कुमार ने बताया कि मृतक के पिता लाला प्रसाद ने बहू को आरोपित कर पुत्र के हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
- हत्या के बाद महिला पड़ोसी के घर में छिप गई थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी गैर इरादतन हत्या की बात बता रही है
Source: bhaskar

Post a Comment