म्यूजिक शॉप की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस रेड में पकड़ाई लड़कियां


पटना/गया.बिहार के गया में पुलिस ने रेडलाइट एरिया में छापा मारकर 16 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यहां से सेक्स रैकेट में शामिल 3 लोगों को भी हिरासत में लिया है। बता दें कि गया के सराय रोड से पिछले कई दिनों से पुलिस को सेक्स रैकेट चलाने की जानकारी मिल रही थी। एक संस्था की सूचना पर पुलिस ने यहां छापा मारा। आपत्तिजनक स्थिति में मिले कई युवक...
- पुलिस के छापा मारते ही सराय रोड के मार्केट में भगदड़ मच गई। पुलिस से बचने के लिए सेक्स रैकट में शामिल लोग भागने लगे।
- घर के अंदर पुलिस ने कई लोगों को लड़कियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है।
- सेक्स रैकेट चलानेवाले लोगों ने घर के बाहर म्यूजिक की कई दुकानें लगा रखी थी।
- रेड लाइट एरिया से पकड़े गए सभी लड़कियों को कोतवाली थाना लाया गया है।
- पुलिस के मुताबिक सेक्स रैकेट में शामिल सभी लड़कियों की उम्र 25 से 30 साल के बीच है।
- पकड़ी गई लड़कियों को गया के कोतवाली थाने में काउंसलिंग की जा रही है।
शिकायत पर हुई छापामारी
- महिला उत्पीड़न के खिलाफ काम करने वाली स्वयंसेवी संस्था ‘एक किरण-आरोह’ की शिकायत पर पुलिस ने रेडलाइट एरिया में छापा मारा था।।
- रेड के दौरान संस्था के निदेशक मनोज कुमार तथा अध्यक्ष ऋतु प्रिया भी साथ थे।
- पकड़ी गई युवतियों को कई राज्यों से लाया गया है। ज्यादतर लड़कियां पं. बंगाल और असम की रहनेवाली है।
पहले भी हाे चुकी है कार्रवाई
- बता दें कि गया के इस इलाके में पुलिस पहले भी कई बार कार्रवाई कर चुकी है।
- पुलिस लगातार सराय रोड में रेड करते रही है। कार्रवाई के बाद कुछ दिनों तक सेक्स रैकेट का धंधा बंद हो जाता है।
- लेकिन, कुछ दिनों बाद फिर धीरे-धीरे सेक्स रैकेट का धंधा शुरू हो जाता है।

Source: Bhaskar

Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget