फुलवारीशरीफ: छेड़खानी को लेकर दो गांवों में हुई गोलीबारी से पूरा क्षेत्र दहशत में है। जिसे जहां पकड़ा, उसकी जमकर पिटाई की। घंटों मारपीट और गोलीबारी से इलाके में भगदड़ अफरातफरी का माहौल बना रहा। यह घटना परसा बाजार के सोताचक गांव की है। कई थानों की पुलिस घटना के बाद से यहां कैंप कर रही है।
क्या है मामला
- सोताचक की लड़कियों के साथ संजय, मुन्ना समेत कुछ अन्य लड़के ने छेड़खानी की।
- इस मामले की शिकायत करने लड़कियों के परिजन सकरैचा के संजय पासवान के घर पहुंचे।
- इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।
- ये विवाद शनिवार को उग्र रूप ले लिया।
- इस मामले को लेकर सुबह से ही दोनों गांवों के ग्रामीणों के बीच गोलीबारी शुरु हो गई थी।
-गोलीबारी को लेकर दोनों गांव में हड़कंप मच गया था।
- मामले की सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
- सदर एसडीओ ने दोनों गांवों के बीच शांति समिति की बैठक की, तब माहौल शांत हुआ।
-इस मामले में परसा बाजार थाने में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

- छेड़खानी का आरोपी संजय का कहना है कि वे शिकायत करने नहीं, बल्कि धमकी देने आए थे
पटना सदर एसडीओ माधव सिंह ने बताया कि दोनों गांवों के बीच विवाद को शांति समिति की बैठक कराकर शांत कराया गया है।
छेड़छाड़ के मामले को लेकर दो गांवों के बीच दो दिन पहले विवाद हुआ था। शनिवार को विवाद बढ़ गया था। आलाधिकारियों को वहां भेजकर शांति समिति की बैठक कराई गई। गांव में पुलिस तैनाती है। -मनु महाराज, एसएसपी
Source: Bhaskar
Post a Comment