पटना: बिहार के बक्सर जिले के राजपुर के कथराई गांव में पूर्व पीएम राजीव गांधी का मंदिर बनाने का काम शुरू हो गया है। मंदिर बनाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता मृत्युंजय राय हैं। राय कांग्रेस जिला खेल प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष है। राय दो साल पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए है। इस मंदिर का भूमि पूजन का काम हो चुका है। कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी सहयोग करने के लिए आगे आए है।
पिता को जमीन देने के लिए किया राजी
राय ने मंदिर बनाने का प्लान तो कर लिया था, लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत जमीन की थी। राय ने पहले पिता को बात बताई। पहले पिता तो ना बोले, पर बेटे की जिद के आगे जमीन देने के लिए तैयार हो गए। राय ने कहा कि इस मंदिर के निर्माण में सभी कांग्रेसियों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। 1984 में सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभालने वाले राजीव गांधी का राष्ट्र के नवनिर्माण में विशेष योगदान रहा है।
देश का दूसरा मंदिर होगा बिहार में
कांग्रेस नेता हर्षवर्धन ने कहा कि राजीव गांधी की श्रीपेरंबदूर में एक मेमोरियल में भी देश का पहला मंदिर बना है। बिहार में देश का यह दूसरा मंदिर बन रहा है। मंदिर का डिजाइन फाइनल करने के लिए आर्किटेक्ट को बुलाया गया है। इस मंदिर में राजीव गांधी की संगमरमर की मूर्ति लगेगी। राय कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता है। उनकी इच्छा है कि वह मंदिर बनवा रहे है। कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी सहयोग के लिए तैयार है।
Source: Bhaskar

Post a Comment