पीएम पर नीतीश का निशाना, कहा- कुछ लोगों का काम है सिर्फ सपने दिखाना

Bihar CM Nitish Kumar targeted on prime minister at JDU meeting in Patna

Nitish Kumar in JDU Meeting
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारा भरोसा काम करने में है लेकिन कुछ लोगों का काम सिर्फ सपने दिखाना है। अच्छे दिन लाने का झांसा देकर नमो ने दिल्ली की सत्ता हथिया ली लेकिन बदलाव यही हुआ कि आरएसएस ने हाफपैंट की जगह फुलपैंट अपना लिया।
मुख्यमंत्री शनिवार को 1, अणे मार्ग में जदयू की प्रदेश कार्यकारिणी, सांसद, विधानमंडल सदस्य, जिलाध्यक्ष और जिला पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश से भाजपा के सफाए के लिए गैर भाजपा दलों का मोर्चा बनाने में जदयू महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यकर्ताओं को शराबबंदी और सात निश्चय की जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्होंने कहा कि दोनों कार्यक्रम लोगों के जीवनस्तर में सुधार लाकर देश के सामने नजीर बनेंगे। मुख्यमंत्री ने राजवल्लभ यादव व सरफराज आलम का उदाहरण पेश करते हुए कहा कि बिहार में कानून का राज है और रहेगा।

बीस सूत्री समितियों का होगा पुनर्गठन

बीस सूत्री समेत पूरे प्रदेश में सभी कार्यक्रम क्रियान्वयन समितियों से भाजपा के सदस्यों को बाहर किया जाएगा। पंचायत के चुनाव के बाद सभी समितियों का पुनर्गठन करके होगा। इसमें जदयू, आरजेडी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को 40:40:20 के अनुपात में जगह मिलेगी। जिलों से विधानसभा चुनाव और उसके बाद की सक्रियता के आधार पर कार्यकर्ताओं का नाम मांगा गया है।

जिला जदयू कार्यालयों में खुलेगा जन शिकायत कोषांग

जदयू के जिला कार्यालयों में जन शिकायत कोषांग खोला जाएगा। इससे कार्यकर्ताओं की जन सक्रियता बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने पार्टी के मंत्रियों, विधायकों और विधान पार्षदों से जिलों में जाने से पहले जिलाध्यक्ष को अपने कार्यक्रमों की जानकारी देने और जिला कार्यालयों में बैठक करने का आदेश दिया। दो माह के भीतर प्रखंड और पंचायतों में जदयू के कार्यालय खोल लिए जाएंगे।

50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि 5 जून से जदयू का सदस्यता अभियान शुरू होगा। राज्य में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है। इससे पहले प्रखण्ड और पंचायत समिति का गठन हो जाएगा। कार्यकर्ता सदस्यता अभियान, सात निश्चय और शराबबंदी को सफल बनाने में पूरी ताकत लगा देंगे। जो पदाधिकारी बिना किसी सूचना के संगठन की तीन बैठकों से गायब रहेंगे उनको पदमुक्त कर दिया जाएगा।
बैठक में ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह, राष्ट्रीय महासचिव आर.सी.पी. सिंह, गुलाम रसूल बलियावी, श्याम रजक, प्रदेश उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, सतीश कुमार, अनिल हेगड़े ने भी सं‍बोधित किया।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget