जेल में शहाबुद्दीन के साथ मंत्री की फोटोग्राफी मामले में अधीक्षक निलंबित

Superintendent suspended in case of photography in prison with Shahabuddin in Siwan Jain in Bihar

Shahabhddin
पटना: सीवान जेल में मो. शहाबुद्दीन के साथ बिहार सरकार के मंत्री अब्दुल गफूर व अन्य की मुलाकात मामले की जांच के बाद जेल अधीक्षक राधेश्याम सुमन को निलंबित कर दिया गया है। सीवान मंड कारा के उपाधीक्षक एफ के डेविड के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की गई है। वहीं गेट वार्डर सतीश कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
8 मार्च को विभिन्न समाचार चैनलों में मंडल कारा सीवान में बंदी मो. शहाबुद्दीन से बिहार सरकार के मंत्री व अन्य की मुलाकात की खबर सामने आई थी। इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेल आईजी को जांच कराने का निर्देश दिया था। जांच में पाया गया है कि गेट पंजी में मंत्री के साथ प्रवेश पाए सभी व्यक्तियों के नाम के स्थान पर अन्य लिखा है। जो अनुचित है।

भोज मामले में बिहारशरीफ जेल के अधीक्षक निलंबित

जेल में स्पेशल भोज कराने के मामले में राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए बिहारशरीफ मंडल कारा के अधीक्षक मोतीलाल, सहायक अधीक्षक रामानंद पंडित और दो कक्षपालों रमेश कुमार व रामलखन यादव को निलंबित कर दिया है। जेल अधीक्षक के निलंबन की यह कार्रवाई मुख्यमंत्री नीतीश के आदेश पर की गई है।
गौरतलब है कि बिहारशरीफ जेल में दुष्कर्म के आरोपी विधायक राजबल्लभ यादव द्वारा स्पेशल भोज कराने की खबर‘ दैनिक भास्कर’ ने 23 मार्च को छापी थी।
Source: Baskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget