अबीर-गुलाल लगा कर विधायकों ने दी होली की बधाई

People are celebrating Holi in Bihar. Wish you all a very Happy and Colorful Holi.

Happy Holi
पटना: होली की छुट्टी से पहले विधानसभा की अंतिम कार्यवाही सोमवार को हुई। इस दौरान सदन के अंदर और बाहर विधायक होली के मूड में दिखे। सदन में जहां विधायकों ने शरा... रा....गाने की अनुमति मांगी वहीं विधानसभा पोर्टिको में अबीर-गुलाल लगा कर होली मनाया। भाजपा विधायक विनोद ने गाया जोगिरा...
भाजपा के सदस्यों ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. प्रेम कुमार को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। मौके पर भाजपा के विनोद कुमार सिंह ने जोगिरा भी गाया। भाजपा के डॉ. संजीव चौरसिया, मिथिलेश तिवारी, तारकिशोर प्रसाद और प्रमोद कुमार ने भी एक-दूसरे को अबीर लगा बधाई दी।

विधायक ने मांगी विधानसभा में शरा....रा...... कहने की इजाजत...

कांग्रेस के सुधीर राय और भावना झा के चेहरे पर भी अबीर-गुलाल दिखाई दिया। वहीं, राजद की प्रेमा चौधरी और भाजपा की गायत्री देवी ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगा होली की बधाई दी।
इससे पहले प्रश्नकाल के दौरान भाजपा के विनोद कुमार सिंह ने व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए विधानसभा अध्यक्ष से सदन मे शरा....रा.......कहने की इजाजत मांगी। जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने पूरे सदन की तरफ से विनोद कुमार सिंह को ही पूरे राज्य वासियों को होली की बधाई देने के लिए अधिकृत कर दिए। उसके बाद पूरे सदन में ठहाके लगे।
Source: Dainik Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget