नई दिल्ली: लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मोम की मूर्ति लगेगी। सूत्रों ने बताया कि इस साल अप्रैल महीने में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मोम की मूर्ति लगेगी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। मोदी की मोम की मूर्ति लंदन के मैडम तुसाद के साथ सिंगापुर, बैंकॉक और हांगकांग में भी लगाई जाएगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मैडम तुसाद के कलाकार जब कुछ महीनों पहले दिल्ली आए थे तो उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की जिसमें कारगरों ने मूर्ति बनाने के लिए पीएम मोदी के शरीर की नाप ली थी। म्यूजियम में लगने वाली प्रतिमा में मोदी को क्रीम कलर के कुर्ते पयजामे में हाथ जोड़े दिखाया जाएगा।
Source: Zee Media

Post a Comment