नीतीश के काफिले के लिए शहीदों का पार्थिव शरीर ले जा रहे ट्रक को रोका
Anonymous
11:35:00 AM
Bihar
,
News
,
nitish kumar
,
Nitish Kumar convoy
,
Nitish Kumar's convoy
,
Parthiv shaheer
,
Sukma attack
,
Truck
,
Truck with mortal remains
पटना : सुकमा नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों का पार्थिव शरीर ले जाने वाले ट्रक को रोके जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना हो रही है. दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें सुकमा नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों का पार्थिव शरीर ले जा रहे वाहन को कथित रूप से इसलिए रोक कर रखा गया क्योंकि वहां से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला गुजरने वाला था. सीएम का काफिला गुजरने के बाद पार्थिव शरीर ले जा रहे ट्रक को जाने की अनुमति दी गई. यह घटना मंगलवार की है.
इंटरनेट पर इस वीडियो के वायरल होने पर भाजपा नेता सुशील मोदी ने इसकी आलोचना की है.
एयरपोर्ट नहीं पहुंचा कोई नेता
नीतीश कुमार पर विपक्ष के नेताओं ने शहीदों के पार्थिव शरीर के आने पर एयरपोर्ट पर किसी कैबिनेट मंत्री के न रहने का भी आरोप लगाया है.
FollowSushil Kumar Modi
✔@SushilModiNitish was enjoying movie instead of going to airport to pay his respect to Sukma martyrs.Neither his Min went toairport6:33 PM - 26 Apr 2017
FollowSushil Kumar Modi
✔@SushilModiTrucks carrying body of Sukma martyrs was stopped so that Nitish carcade could pass.Nitish shud apologise for disrespect6:36 PM - 26 Apr 2017
मंगलवार शाम सुकमा नक्सल हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट से लाया जा रहा था. उसी वक्त एयरपोर्ट के पास से नीतीश कुमार एक कार्यक्रम से होकर गुजर रहे थे. हमेशा की तरह रास्ते में सीएम के काफिले में कोई व्यवधान न पड़े इसलिए शहीदों के पार्थिव शरीर को ले जा रहे ट्रक को बीच रास्ते में रोक दिया गया.
source zee news

















