दिल्ली एमसीडी चुनाव के नतीजों पर बिहार में भी सियासत तेज
Anonymous
11:15:00 AM
Bihar News
,
Bihar political parties
,
Bihar politics
,
Comments in bihar
,
Counting starts
,
Delhi MCD elections
,
News
,
Parties leaders
,
Patna politics
पटना [जेएनएन]। दिल्ली एमसीडी चुनाव में हुई वोटिंग की आज सुबह से गिनती जारी है। दिल्ली में शीर्ष पार्टी आप और कांग्रेस के बीच दूसरे नंबर को लेकर मुकाबला है वहीं बीजेपी दोनों पार्टियों को मात देकर लगातार बढत बनाई हुई है।
वोटिंग दिल्ली में जारी है लेकिन बिहार मे इसे लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। हम के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने बिना नाम लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि लोग वार्ड का चुनाव तो जीत नहीं सकते, लेकिन प्रधानमंत्री बनने का सपना देखतें हैं।
वहीं चुनाव के नतीजों पर राजद के प्रवक्ता मनोज झा ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी करनी का खामियाजा भुगत रही है।
जदयू नेता श्याम रजक ने कहा कि दिल्ली एमसीडी चुनाव के नतीजों से अब सबक लेने की जरूरत है। अब सबको एक साथ आना चाहिए। जब हम बिहार में एक हुए तभी हमने जीत हासिल की और बीजेपी को हराया है। जहां हम अलग लड़े वहां हमें हार का मुंह देखना पड़ा है।
सीएम नीतीश ने दिल्ली में किया था रोड शो
दिल्ली नगर निगम चुनाव में जदयू उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो दिनों तक चुनाव प्रचार किया था। 9 और 10 अप्रैल को मुख्यमंत्री ने रोड शो के साथ ही जनसभा को भी संबोधित किया था।
दिल्ली नगर निगम चुनाव में जदयू पूरे दमखम के साथ जुटा रहा था। पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए बिहार से जदयू के कई नेता, मंत्री, विधायक व विधान पार्षद भी डटे हुए थे।
source jagran
