Articles by "Uttar Pradesh News"

swarn kaur sister of kanshi ram
लखनऊ: बीएसपी फाउंडर कांशीराम की बहन स्वर्ण कौर ने मायावती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्वर्ण कौर का आरोप है कि मायावती ने उनके भाई को कैद कर रखा था। घरवालों को उनसे मिलने नहीं दिया जाता था। बाद में उनकी हत्या कर दी गई। मायावती मेरी दुश्मन नंबर 1...


- कौर, मायावती को अपना दुश्मन नं. 1 करार देती हैं।

- स्वर्ण कौर, बाबू कांशीराम चैरि‍टेबल फाउंडेशन की चेयरपर्सन हैं। उन्होंने कहा कि इन आरोपों का मेरे पास कोई सबूत नहीं है।

- 'आखि‍री दि‍नों में फैमिली के साथ मायावती का जो रवैया रहा, उसके आधार पर मैं आरोप लगा रही हूं।'
और क्या बोलीं स्वर्ण कौर? 
- कौर के मुताबिक मेरे भाई ने पूरी पार्टी खड़ी की। मायावती पार्टी की सेवादार थी।
- "भाई के आखि‍री दि‍नों में उन्होंने पार्टी को हाईजैक कर सभी पुराने सेवादारों को बाहर का रास्ता दि‍खा दि‍या।"
- "मेरे भाई और मेरी मां जब 11 नंबर कोठी में अपने बेटे और भाई से मि‍लने जाते थे, तो उन्हें भगा दि‍या जाता था।"
- "मैंने मायावती से कहा, भाई का अमेरि‍का से इलाज कराओ लेकिन उन्होंने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया।"

'15 मार्च के प्रोग्राम में मायावती की एंट्री नहीं'
- 15 मार्च को कांशीराम की 82वीं जयंती है।
- स्वर्ण ने बताया कि जयंती पर पंजाब में प्रिथीपुर बंगा में कांशीराम मेमोरियल में प्रोग्राम ऑर्गनाइज किया जाएगा। दि‍ल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इसमें शि‍रकत करेंगे।
- "इसी दिन मायावती गांव से 50 किलोमीटर दूर नवांशहर में रैली करेंगी। मैं अपने प्रोग्राम में उन्हें एंट्री नहीं दूंगी।"
- स्वर्ण ने असेंबली इलेक्शन 2017 में मायावती का विरोध करने की बात कही है। हालांकि, उन्होंने किसी भी पार्टी को सपोर्ट करने से इनकार किया है।

सोर्स: दैनिक भास्कर 
[ads-post]

uttar-pradesh-mlc-electionलखनऊ: उत्तर प्रदेश के एमएलसी चुनाव में सपा को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। 28 सीटों पर तीन मार्च को हुए वोटिंग का रिजल्ट रविवार को घोषित हुआ। इसमें 23 सीटों पर सपा कैंडिडेट्स ने जीत दर्ज की। बीजेपी कोई सीट नहीं जीत सकी। सपा के 8 कैंडिडेट्स पहले ही अन-अपोज्ड चुन लिए गए हैं। इस तरह से सपा को कुल 31 सीटों पर जीत हासिल हुई। रिजल्ट के बाद सपा जनरल सेक्रेटरी रामगोपाल यादव ने कहा, जनता सरकार के कामकाज से खुश और संतुष्ट है। सीएम अखिलेश यादव ने वोटर्स को शुक्रिया कहा है। 105 कैंडिडेट्स थे मैदान में। 

-28 सीटों के लिए कुल 57 जिलों में वोट डाले गए थे। 105 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।
- आठ फरवरी को 7 निर्वाचन क्षेत्रों में 8 कैंडिडेट्स पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके थे।
किन प्रत्याशियों ने कहां से हासिल की जीत
- लखीमपुर में सपा के शशांक यादव ने बीजेपी के इतेंद्र वर्मा को हराया।
- बरेली में सपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी ने बीजेपी के पीपी पटेल को 1323 वोटों से हराया।
- बदायूं में सपा प्रत्याशी बनवारी सिंह यादव ने बीजेपी के जितेंद्र यादव को 1723 वोटों से हराया।
- सुल्तानपुर में सपा प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह ने बीजेपी के केसी त्रिपाठी को हराया।
- झांसी से सपा प्रत्याशी रमा निरंजन ने 2800 वोटों से जीत हासिल की।
- बस्ती में सपा प्रत्याशी संतोष यादव ने बीजेपी के गिल्लम चौधरी को हराया।
- फैजाबाद में सपा प्रत्याशी हीरालाल यादव ने बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र पांडेय को हराया।
- देवरिया में सपा प्रत्याशी रामअवध यादव ने बीएसपी के अजीत शाही को 1381 वोटों से हराया।
- बलिया में सपा प्रत्याशी रवि शंकर सिंह ने बीजेपी के ठाकुर अनूप सिंह को हराया।
- रायबरेली में कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने बीजेपी के सुरेंद्र बहादुर को हराया।
- गोंडा में सपा प्रत्याशी महफूज खान ने बीजेपी प्रत्याशी राजेश सिंह को 2453 वोटों से हराया।
- मिर्जापुर में सपा प्रत्याशी रामलली मिश्रा ने बीएसपी प्रत्याशी विनीत सिंह को हराया।
- हरदोई में सपा प्रत्याशी मिसबाहुद्दीन ने बीजेपी के राजकुमार अग्रवाल को हराया।
- बाराबंकी में सपा प्रत्याशी राजेश यादव ने जीत हासिल की।
- गाजीपुर में निर्दलीय प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल ने सपा के सानंद सिंह को 65 वोटों से हराया।
- शाहजहांपुर में सपा प्रत्याशी अमित यादव उर्फ रिंकू ने बीजेपी के जेपीएस राठौर को 2207 वोटों से हराया।
- बहराइच में सपा प्रत्याशी अभिलाश खां ने बीजेपी के त्रिपुरारी मणि त्रिपाठी को 705 वोटों से हराया।
- गोरखपुर में सीपी चंद्र ने सपा प्रत्याशी जय प्रकाश यादव को 1589 वोटों से हराया।
- फतेहपुर में सपा प्रत्याशी दिलीप सिंह उर्फ पप्पू यादव ने बीएसपी के अशोक कटियार को 1787 वोटों से हराया।
- बुलंदशहर में सपा प्रत्याशी नरेंद्र भाटी ने बीजेपी के संजय शर्मा को 1018 वोटों हराया।
- जौनपुर में बीएसपी प्रत्याशी ब्रजेश कुमार सिंह ने सपा के लल्लन यादव को 765 वोटों से हराया।
- आजमगढ़ में सपा प्रत्याशी राकेश यादव ने बीजेपी के राजेश सिंह को हराया।
- वाराणसी में निर्दलीय प्रत्याशी बृजेश सिंह ने सपा प्रत्याशी मीना सिंह को 2000 वोटों से हराया।
- सहारनपुर में बीएसपी प्रत्याशी महमूद अली ने बीजेपी के सूरत सिंह वर्मा को 1367 वोटों से हराया।
- कौशांबी में सपा प्रत्याशी वासुदेव यादव ने बीजेपी के रईस शुक्ला को 257 वोटों से हराया।
- इटावा में सपा प्रत्याशी पुष्पराज जैन ने 3515 वोट के साथ जीत हासिल की।
- अलीगढ़ सीट पर सपा प्रत्याशी जसवंत सिंह जीते।
- मुरादाबाद में परवेज अली की बड़ी जीत, बीजेपी प्रत्याशी की जमानत जब्त।
ये कैंडिडेट्स अनअपोज्ड चुन लिए गए थे

1. सीतापुर- आनंद भदौरिया
2. लखनऊ-उन्नाव- सुनील सिंह साजन
3. प्रतापगढ़- अक्षय प्रताप सिंह
4. बांदा-हमीरपुर- रमेश चंद्र मिश्र
5. आगरा-फीरोजाबाद- दिलीप सिंह
6-7. मथुरा-एटा-मैनपुरी- अरविंद प्रताप और उदयवीर (एक साथ दो कैंडिडेट्स चुने गए हैं)
8. मेरठ-गाजियाबाद- राकेश यादव
यूपी एमएलसी का नया गणित
सपा- 58
बीएसपी- 16
बीजेपी- 7
कांग्रेस-2
आरएलडी-1
टीचर-5
निर्दलीय- 6

सोर्स: दैनिक भास्कर 

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget