Articles by "Sports News"

8:08:00 AM
Yuvi Virat
कोलकाता : विराट कोहली (54) और युवराज सिंह (24 रन) की शानदार पार्टनरशिप की बदौलत टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ करो या मरो के मैच में बेहतरीन जीत दर्ज की। खराब शुरुआत के बाद दोनों स्टार बल्लेबाजों ने भारतीय टीम को खूबसूरत मोड़ पर पहुंचा दिया। इस बेहद महत्वपूर्ण मुकाबले में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। जिसके बाद पाकिस्तान ने 18 ओवर में पांच विकेट खोकर 118 रन बनाए। भारतीय टीम ने चार विकेट खोकर महज 15.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराने का सिलसिला बरकरार रखा। युवराज के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान धोनी ने नौ गेंदों में एक शानदार छक्के के सहारे 13 रन बनाए। हालांकि इस बार उन्होंने विनिंग शॉट पर कोई बाउंड्री नहीं लगाई।

...ऐसे गिरे भारत के विकेट

- भारत को पहला झटका रोहित शर्मा (10 रन, 11 गेंद) के रूप में लगा, उन्हें मोहम्मद आमिर की गेंद पर शोएब मलिक ने कैच किया।
- पाकिस्तान को दूसरा विकेट शिखर धवन (06 रन, 15 गेंद) के रूप में मिला, उन्हें मोहम्मद समी ने क्लीन बोल्ड किया।
- मोहम्मद समी ने लगातार दूसरी गेंद पर लिया विकेट, धवन के बाद सुरेश रैना (00 रन, 01 गेंद) भी बोल्ड हुए।
- विराट कोहली के साथ अच्छी साझेदारी कर मजबूत स्थिति में पहुंचाकर युवराज सिंह बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में कैच आउट हो गये। उन्हें वहाब रियाज की गेंद पर मोहम्मद समी ने कैच किया।
पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद सामी ने 2 जबकि वहाब रियाज और मोहम्मद आमिर ने एक-एक विकेट हासिल किया।

ऐसी रही पाकिस्तान की बल्लेबाजी

पाकिस्तान के लिये शरजील खान ने 17 रन (24 बॉ़ल), अहमद शहजाद ने 25 रन (28 बॉ़ल), शाहिद अफरीदी 08 रन (14 गेंद), उमर अकमल 22 रन (16 गेंद), शोएब मलिक 26 रन (16 बॉ़ल), सरफराज अहमद नाबाद 08 रन (06 गेंद) और मोहम्मद हफीज नाबाद 05 रन (05 गेंद) रन बनाए।

ऐसी रही भारत की गेंदबाजी

भारत के लिये आर अश्विन ने 3 ओवर में 12 रन दिये, उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। आशीष नेहरा ने 4 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट लिया, जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 32 रन देकर एक विकेट लिया, हार्दिक पांड्या ने दो ओवर में 25 रन देकर एक विकेट लिया, सुरेश रैना ने एक ओवर में 4 रन देकर एक विकेट लिया, रवींद्र जड़ेजा ने 4 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट लिया।

...इस तरह आउट हुए पाकिस्तानी बल्लेबाज

- भारत को पहली सफलता पार्ट टाइम स्पिनर सुरेश रैना ने दिलाई। रैना की गेंद शरजिल अहमद ने शॉट खेला, जिसे हार्दिक पांड्या ने बड़ी ही खूबसूरती से लपक लिया। हालांकि इस दौरान उन्हें थोड़ी चोट भी लगी है।
- दूसरा विकेट अहमद शहजाद के रूप में गिरा, जिन्हें जसप्रीत बुमराह की गेंद पर रवींद्र जड़ेजा ने कैच किया।
- तीसरा महत्वपूर्ण विकेट शाहिद अफरीदी का गिरा, जिन्हें हार्दिक पांड्या ने विराट कोहली के हाथों कैच कराया।
- भारत को चौथी सफलता उमर अकमल के रूप में मिली, उन्हें जड़ेजा की गेंद पर विकेट के पीछे धोनी ने कैच किया।
- पांचवा विकेट शानदार खेल रहे शोएब मलिक के रूप में गिरा, उन्हें आशीष नेहरा ने अश्विन के हाथों कैच कराया।
Source: Zee Media

7:47:00 AM ,
India Vs New Zealand
स्पोर्ट्स डेस्क: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-10 के पहले मुकाबले में इंडिया को 47 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट पर 126 रन के छोटे स्कोर पर रोक लिया था, लेकिन बैट्समैन पूरी तरह फ्लॉप रहे। भारतीय टीम 18.1 ओवर में 79 रन पर ही बना सकी। हमारे नौ बैट्समैन स्पिनर्स का शिकार हुए। टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंडिया ने अब तक 5 मैच खेले हैं। सभी में उसे हार का सामना करना पड़ा है। ये 5 रहे टीम इंडिया की हार के कारण
- ओवर कॉन्फिडेंस
- स्पिनर्स को हल्के में लिया
- पिच को समझ नहीं सके
- प्लानिंग की कमी
- साइकोलॉजिकल प्रेशर
मैच में क्या खास
- इंडिया ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट पर 126 रन के स्कोर पर रोका, लेकिन फ्लॉप बैटिंग ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।
- अश्विन, जसप्रीत बुमराह, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा और नेहरा ने एक-एक विकेट लिए।
- न्यूजीलैंड के दो बैट्समैन रॉस टेलर और ग्रांट इलियट रन आउट हुए।
- कोरी एंडरसन (34) बेस्ट स्कोरर रहे। ल्यूक रोंची (19*) और मिशेल सेंटनर (18) ने भी अच्छी बैटिंग की।
- जवाब में भारतीय टीम ने सिर्फ 12 रन पर 3 विकेट गंवा दिए।
- कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (30) बेस्ट स्कोरर रहे, जबकि विराट ने 26 रन की पारी खेली।
- सेंटनर ने 4, ईश ने 3 और नाथन मैक्कुलम ने दो विकेट लिए।
- 4 विकेट लेने वाले सेंटनर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
न्यूजीलैंड का स्कोर बोर्ड

बैट्समैन
रनबॉल46
मार्टिन गुप्टिलlbw बो. अश्विन6201
केन विलियम्सनस्टम्प धोनी बो. रैना81610
कोलिन मुनरोकै. पांड्या बो. नेहरा7601
कोरी एंडरसनबो. बुमराह344230
रॉस टेलररन आउट101410
सेंटनरकै. धोनी बो. जडेजा181720
ग्रांट इलियटरन आउट91200
ल्यूक रोंचीनॉट आउट211121
नाथन मैक्कुलमनॉट आउट0000
टीम इंडिया का स्कोर बोर्ड

बैट्समैनरनबॉल46
रोहित शर्मास्टम्प रोंची बो. सेंटनर5700
शिखर धवनlbw बो. मैक्कुलम1300
विराट कोहलीकै. रोंची बो. सोढ़ी232720
सुरेश रैनाकै. गुप्टिल बो. सेंटनर1200
युवराज सिंहकै. & बो. मैक्कुलम4510
धोनीकै. मैक्कुलम बो. सेंटनर303011
हार्दिक पांड्याlbw बो. सेंटनर1700
रवींद्र जडेजाकै. & बो. सोढ़ी0300
अश्विनस्टम्प रोंची बो. सोढ़ी102000
नेहराबो. मिल्ने0400
जसप्रीत बुमराहनॉट आउट0200
Source: Dainik Bhaskar

8:39:00 PM
shahid-afridi-girlfriend
नई दिल्ली : पाकिस्तानी क्रिकेट कप्तान शाहिद अफरीदी की गर्लफ्रेंड होने का दावा करके सुर्खियों में आई भारतीय मॉडल अर्शी खान ने एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार उन्होंने कहा कि वे शाहिद अफरीदी के बच्चे की मां बनने वाली हैं।
अर्शी ने अफरीदी के 'भारत से प्यार' वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शाहिद का इशारा उनकी ओर था। उल्लेखनीय है कि इससे पहले अर्शी ने एक वीडियो जारी किया था। वीडियो में अर्शी कह रही हैं- 'माय बेबी, माय जान, मैं बहुत जल्दी आ रही हूं पाकिस्तान। तुम्हारे लिए, तुमसे मिलने। उसके साथ मैं अपना काम भी करने वाली हूं। अर्शी बदनाम हुई आफरीदी तेरे लिए। इंडिया बोलता है पाकिस्तान जाओ, पाकिस्तान बोलता है इधर आओ। अब मुझे अपनाएगा कौन...तुम।'

'पत्नी के तौर पर स्वीकार कर चुके हैं शाहिद'

एक मदरसे ने अर्शी के खिलाफ फतवा भी जारी किया था और कहा था कि शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना इस्लाम का अपमान है। दूसरी ओर अर्शी ने दावा किया कि अफरीदी उन्हें पत्नी के तौर पर स्वीकार कर चुके हैं और दोनों अपनी-अपनी व्यस्तताओं के चलते अलग-अलग रह रहे हैं।
Source: Zee Media

8:41:00 AM ,

India Vs New Zealand
नागपुर : भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मुकाबला आज शाम 7:30PM बजे से भारतीय समयानुसार होग। टी20 विश्वकप में भारत के खिलाफ आज होने वाले मैच में न्यू जीलैंड टीम के खिलाड़ी बाजू पर काली पट्टी बांधकर उतरेंगे। दरअसल, हाल ही में दुनिया को अलविदा कह चुके दिग्गज कीवी क्रिकेटर मार्टिन क्रो के सम्मान व्यक्त करने के लिये ऐसा किया जाएगा।

'राष्ट्रगान के बाद मौन भी होगा'

किवी कप्तान केन विलियमसन ने नागपुर में होने वाले ग्रुप-2 के सुपर-10 मुकाबले की पूर्व संध्या पर कहा, 'मंगलवार को मैच में हम बाजू पर काली पट्टी बांधकर सम्मान व्यक्त करेंगे और मुझे विश्वास है कि राष्ट्रगान के बाद ऐसा भी क्षण होगा जब मौन होगा और टीम की ओर से सम्मान दिखाने का यह समय विशेष होगा।' 

17 शतक हैं मार्टिन क्रो के नाम

लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे 53 वर्षीय क्रो का 3 मार्च को ऑकलैंड में निधन हो गया था। विलियम्सन ने कहा, 'टीम के कुछ खिलाड़ी मार्टिन के बहुत करीब थे और मुझे लगता है कि वे टूर्नामेंट के दौरान और आगामी क्रिकेट में उनकी कमी से अपने आप निपटेंगे। वह बतौर क्रिकेटर और व्यक्ति इन खिलाड़ियों की जिंदगी का अहम हिस्सा थे।' क्रो ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने आगाज के बाद 77 टेस्ट खेले और 45.36 के औसत से 5,444 रन बनाये जिसमें 17 शतक भी शामिल हैं जो अब न्यू जीलैंड की ओर से रिकॉर्ड है।
सोर्स: ज़ी मीडिया 

8:35:00 AM ,
इस्लामाबाद/कोलकाता: सिक्युरिटी गांरटी को बहाना बनाकर टी-20 वर्ल्ड कप से दूर रहने की कोशिश कर रही पाकिस्तान आखिरकार शनिवार रात कोलकाता पहुंच रही है। शुक्रवार रात टीम अबु धाबी रवाना हुई। वहां से आज कोलकाता आएगी। टीम की रवानगी से पहले पीसीबी प्रेसिडेंट शहरयार खान और बाकी अफसरों ने प्लेयर्स के साथ एक खास मीटिंग की। मीडिया से बात नहीं करेंगे पाकिस्तानी प्लेयर्स

- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को रवानगी के पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट शहरयार खान ने टीम के साथ एक अहम मीटिंग की। आमतौर पर ऐसा होता नहीं है।
- इस मीटिंग में कुछ सिक्युरिटी और फॉरेन मिनिस्ट्री के अफसर भी मौजूद थे। 
- बताया जाता है कि प्लेयर्स और टीम मैनेजमेंट को खास नसीहतें दी गईं। उनसे कहा गया है कि वे मीडिया और अनजान लोगों से बिल्कुल न मिलें। 
- यह भी कहा गया है कि अगर उन्हें किसी से मिलना भी है तो मैनेजमेंट की इजाजत लें और तोहफे कबूल न करें।

भारत से मिली सिक्युरिटी गारंटी
- पुख्ता सिक्युरिटी के वादे और नवाज शरीफ की मंजूरी के बाद शुक्रवार रात को पाकिस्तानी टीम रवाना हुई। बता दें कि पाकिस्तान अपनी टीम की सिक्युरिटी के लिए भारत सरकार से लिखित में गारंटी मांग रहा था।
- शेड्यूल के मुताबिक गुरुवार को पहुंचना था।
- पाकिस्तानी अखबार के मुताबिक, टीम के इंडिया जाने पर अंतिम फैसला शरीफ ने लिया।
- इससे पहले शुक्रवार दोपहर में नई दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमिश्नर अब्दुल बासित ने होम मिनस्ट्री के सचिव से मुलाकात की। भारत की ओर से पाकिस्तान को पूरी सिक्युरिटी की गारंटी दी गई।
- बता दें कि धर्मशाला में मैच कैंसल होने के बाद पाक सरकार भारत से सुरक्षा की पब्लिकली और लिखित गारंटी चाहती थी।
क्या शहरयार की बेइज्जती का बदला ले रहा था पाकिस्तान?
- पाकिस्तानी डिप्लोमैटिक सूत्रों के मुताबिक, पाक टीम के आने को लेकर जारी सस्पेंस को अक्टूबर 2015 की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। तब मुंबई में पाक बोर्ड प्रेसिडेंट शहरयार खान का शिवसेना ने विरोध किया था।
- इस घटना के बाद पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के दौरान अपनी शर्तें मनवाने का मन पहले ही बना लिया गया था।
- शिवसेना ने बीसीसीआई दफ्तर में घुसकर उनका विरोध किया था। इसे पाकिस्तान में कुछ लोगों और मीडिया ने देश की बेइज्जती बताया था।
क्या कहा था पाक होम मिनिस्टर ने
- पाकिस्तान के होम मिनिस्टर चौधरी निसार अली खाने ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा -
"जब तक भारत सरकार हमारे खिलाड़ियों की सुरक्षा की लिखित गारंटी नहीं देती है, तब तक हम अपनी टीम को भारत जाने की इजाजत नहीं देंगे।"
- "भारत में जब से हमारी क्रिकेट टीम के विरोध का एलान हुआ तब से धमकी, बदजुबानी और कई तरह की बातें हो रही हैं।"
- "हम चाहते हैं कि टीम भारत जाए और वहां जाकर टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में खेले। लेकिन हमारी जिम्मेदारी है कि खिलाड़ियों पर किसी किस्म का दबाव न हो।"
- कोलकाता में मैच कराने के आईसीसी के एलान पर उन्होंने कहा- "मैंने उनसे कहा है कि कोलकाता अच्छा वेन्यू है। हम इसका स्वागत करते हैं।"
- "लेकिन भारत सरकार को अपनी तरफ से आश्वासन देना होगा, क्योंकि वहां सुरक्षा काे लेकर खतरा हमारी टीम को है।"

टी20वर्ल्ड कप में भारत के मैच
खिलाफ
कब
कहां
vs न्यूजीलैंड
15 मार्च, 2016
नागपुर
vs पाकिस्तान
19 मार्च, 2016
कोलकाता
vs TBC
23 मार्च, 2016
बेंगलुरु
vs ऑस्ट्रेलिया
27 मार्च, 2016
मोहाली
फाइनल
3अप्रैल, 2016
कोलकाता
सोर्स: दैनिक भास्कर 

7:57:00 AM ,
supporters duning india pakistan match
धर्मशाला/नई दिल्ली: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान ने फिलहाल भारत दौरा टाल दिया है। टीम बुधवार को भारत नहीं आएगी। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पीसीबी ने ये फैसला लिया है। पाकिस्तानी वेबसाइट डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की ओर से अपनी टीम और फैन्स को सिक्युरिटी मिलने का पाक को भरोसा नहीं है। इससे पहले, मंगलवार शाम बीसीसीआई के हवाले से खबरें आई थीं कि 19 मार्च को भारत-पाक मैच धर्मशाला में ही होगा। बता दें कि पूर्व सैनिकों, शहीदों के परिवार और कुछ संगठन मैच का कड़ा विरोध कर रहे हैं। धर्मशाला में मैच को लेकर अब तक के 11 बड़े अपडेट्स
1. पीसीबी ने क्या कहा?
-पीसीबी मीडिया डायरेक्टर ने कहा- भारत के दौरे को लेकर आखिरी फैसला पाकिस्तान सरकार की इजाजत के बाद लिया जाएगा।
-टी-20 वर्ल्ड कप के लिए बुधवार को पाकिस्तान की टीम को भारत पहुंचना था।
2. पीसीबी का रुख क्या, मैच को कहां शिफ्ट कराने अड़ा पाकिस्तान?
- रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) से बाहर किसी न्यूट्रल वेन्यू पर मैच को लेकर अड़ा हुआ है।
- इस बीच पीसीबी प्रेसिडेंट शहरयार खान ने आईसीसी को लेटर भी लिखा।
- उनकी डिमांड है कि मैच धर्मशाला से बाहर किसी और वेन्यू पर शिफ्ट किया जाए।
- पीसीबी की इस डिमांड पर आईसीसी की ओर से कोई फैसला लिया जा सकता है।
- हालांकि, बीसीसीआई के हवाले से धर्मशाला में मैच को लेकर मंगलवार शाम को खबरें यह भी थीं कि दोनों देशों के बीच मुकाबला होगा।
3. तीन बड़ी वजह, जिन्हें लेकर पाकिस्तान को चिंता
- धर्मशाला में मैच का विरोध करने वालों को कैसे काबू किया जाएगा?
- होटल से ग्राउंड तक टीम के पहुंचने और धर्मशाला में पाकिस्तानी फैन्स को कैसे सिक्युरिटी दी जाएगी।
- पाकिस्तानी झंडे और ड्रेस का इस्तेमाल करने पर भारत सरकार का क्या रुख है?
4. पाक डेलिगेशन ने किया दौरा
- इससे पहले सिक्युरिटी तैयारियों का जायजा लेने के लिए पाकिस्तान की दो मेंबर वाली टीम ने मंगलवार को भारत का दौरा किया था।
- टीम ने तैयारियों का जायजा लेने के बाद अपनी रिपोर्ट पीसीबी और पाकिस्तान गवर्नमेंट को सौंपी।
5. मंगलवार को किनके बीच हुई मीटिंग?

- मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मीटिंग में आईसीसी वर्ल्ड टी-20 टूर्नामेंट के निदेशक डॉ. एम. वी श्रीधर, पाकिस्तानी सिक्युरिटी टीम के मेंबर्स, बीसीसीआई के अफसर और हिमाचल प्रदेश पुलिस के सीनियर अफसर शामिल हुए।
- बीसीसीआई ने मिनिस्ट्री से कहा कि पाकिस्तान की ओर से हरी झंडी मिलने पर मैच तय समय पर करवाने के लिए हमने सारी तैयारी कर रखी है।
- पाक की यह टीम पीसीबी और पाकिस्तान सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी। उसके बाद ही इस बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट होगा।
6. पाक सिक्युरिटी टीम ने दौरे में क्या किया?
- आईसीसी वर्ल्ड टी-20 के डायरेक्टर एमवी श्रीधर ने मंगलवार को बताया- "पाकिस्तान सिक्युरिटी टीम ने धर्मशाला स्टेडियम का इन्सपेक्शन किया। इसके अलावा पाकिस्तानी टीम को दी जाने वाली सिक्युरिटी के बारे में भी बात की।"
- "पाक टीम के रहने की जगह, रूट्स और ड्रेसिंग रूम को भी इस टीम ने देखा।"
- "हमें लगता है कि वे हमारे अरेंजमेंट से खुश हैं। डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने इस टीम को बताया उन्होंने प्लेयर्स को पूरी सिक्युरिटी देने के सभी इंतजाम किए हैं।"
- "ये सिक्युरिटी सिर्फ भारत-पाक मैच के लिए नहीं है, बल्कि उन सभी मैचों के लिए होगी, जो यहां होने हैं। हमे पूरा भरोसा है कि धर्मशाला में भारत-पाक मैच होगा।"
- "इस टीम के रिपोर्ट सौंपने के बाद तय होगा कि मैच के लिए धर्मशाला के अलावा दूसरा स्टेडियम चुना जाना है या नहीं।"
7. सीएम वीरभद्र ने कहा- बीसीसीआई लोगों से करे बात
- मंगलवार को एक बार फिर हिमाचल सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा, "राज्य सरकार ने एडिशनल फोर्सेज की मांग नहीं की है। अगर फिर भी केंद्र सरकार भेजना चाहती है, तो भेज सकती है।'
- "बीसीसीआई को लोगों से बात करना चाहिए। अनुराग ठाकुर तो हिमाचल के हैं।"
- इसके पहले सीएम यह भी कह चुके हैं कि अगर पूर्व सैनिकों ने दीवार बनाकर मैच को रोकने की कोशिश की तो पुलिस उन पर लाठी नहीं चलाएगी।
8. शहीदों की फैमिली ने कहा- पहले मसूद अजहर का सिर काटकर लाएं
-पूर्व सैनिकों ने मैच के खिलाफ अपना विरोध तेज कर दिया है। पठानकोट हमले में जो जवान शहीद हुए थे, उनमें से कुछ हिमाचल प्रदेश के भी थे।
- 70 हजार पूर्व सैनिकों के एसोसिएशन ने कहा है कि पाकिस्तान को यहां खेलना है, तो वह पहले पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर का सिर काटकर लाए।
9. 250 पाकिस्तानियों को मिलेगा हर मैच के लिए वीजा
- टी-20 कप के दौरान आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए सिक्युरिटी एजेंसियों ने सख्त कदम उठाने की सिफारिश की है।
- सूत्रों के मुताबिक, हरेक मैच के लिए पाकिस्तानी फैन्स को 250 वीजा देने का फैसला किया गया है।
- पाकिस्तान को भारत में चार मैच (नागपुर, धर्मशाला, मोहाली और कोलकाता में) खेलने हैं।
- अगर पाक टीम सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंची तो और ज्यादा वीजा जारी किए जा सकते हैं।
10. धर्मशाला पर लग सकता है बैन
- अनुराग ठाकुर ने इससे पहले कहा था कि खेल पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
- ठाकुर के मुताबिक, ''टी20 वर्ल्ड कप के मैच एक साल पहले ही तय हो गए थे। अब ऐन वक्त पर वेन्यू बदलना लगभग नामुमकिन है।''
- ''अगर ऐसा होता है तो आईसीसी धर्मशाला पर 10 साल का बैन भी लगा सकता है। भारत-पाकिस्तान के बीच सीरीज होना और आईसीसी के मैच होना अलग-अलग बातें हैं।''
11. तो कोलकाता में होगा मैच?
- टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला अगर हिमाचल के धर्मशाला में नहीं हुआ तो उसका वेन्यू कोलकाता में शिफ्ट किया जा सकता है।
- बीसीसीआई ने धर्मशाला को लेकर चल रहे विवाद के बीच ईडन गार्डन को बतौर ऑप्शन शॉर्ट लिस्ट किया है।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत के मैच
खिलाफकबकहां
vs न्यूजीलैंड15 मार्च, 2016नागपुर
vs पाकिस्तान19 मार्च, 2016धर्मशाला
vs TBC23 मार्च, 2016बेंगलुरु
vs ऑस्ट्रेलिया27 मार्च, 2016चंडीगढ़
फाइनल3 अप्रैल, 2016कोलकाता

Source: Dainik Bhaskar [ads-post]

12:01:00 AM ,
shikhar dhawan fifty in asia cup 2016
मीरपुर. टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर एशिया कप पर रिकॉर्ड छठी बार कब्जा जमा लिया। बारिश से बाधित मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। बांग्लादेश ने निर्धारित 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने टारगेट को 7 बॉल शेष रहते जीत लिया। धवन ने टी20 करियर की दूसरी फिफ्टी लगाई और 60 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया को पहला झटका रोहित शर्मा (1) के रूप में लगा। 

कैसी रही बांग्लादेश की इनिंग
- बांग्लादेश ने बारिश से बाधित मैच में निर्धारित 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए।
- अंतिम पांच ओवर में 52 रन बने। सब्बीर रहमान 32 रन और महमुदुल्लाह 33 रन बनाकर नॉट आउट रहे।
- उसे पहला झटका सौम्या सरकार (14) के रूप में लगा। उन्हें नेहरा ने पांड्या के हाथों कैच आउट कराया।
- टीम का स्कोर 30 रन ही हुआ था कि तमिम इकबाल (13) जसप्रीत बुमराह की बॉल पर LBW आउट हुए।
- 64 के स्कोर पर शाकिब अल हसन (21) को अश्विन ने बुमराह के हाथों कैच आउट कराया।
- इसके बाद विराट कोहली के एक शानदार थ्रो पर मुस्फिकुर रहीम (4) रन आउट हो गए। वे क्रीज में तो पहुंच गए थे, लेकिन उनका बैट हवा में ही था।
- ठीक अगली ही बॉल पर मुशरफे मुर्तजा बिना खाता खोले आउट हो गए। उन्हें जडेजा ने कोहली के हाथों कैच आउट कराया।
- टीम इंडिया की तरफ से अश्विन, बुमराह, नेहरा और जडेजा ने 1-1 विकेट लिए।

बांग्लादेश का स्कोरबोर्ड
बैट्समैनरनबॉल46
तमिम इकबालlbw बो. बुमराह131720
सौम्या सरकारकै. पांड्या बो. नेहरा14930
सब्बीर रहमानnot out322920
शाकिब अल हसनकै. बुमराह बो. अश्विन211630
मुश्फिकुर रहीमरन आउट4500
मशरफे मुर्तजाकै. कोहली बो. जडेजा0100
महमुदुल्लाहnot out331322
जीत मिली तो कौन-सा रिकॉर्ड होगा टीम इंडिया के नाम...
- टीम इंडिया के पास छठी बार एशिया कप चैम्पियन बनने का मौका है।
- इससे पहले, भारत का एशिया कप फाइनल में हमेशा श्रीलंका से ही मुकाबला हुआ है।
- भारत और श्रीलंका 5-5 बार एशिया कप चैम्पियन बन चुके हैं और ज्वाइंट विनर भी रहे हैं।
- भारत अगर रविवार को बांग्लादेश को हरा देता है तो सबसे ज्यादा बार एशिया कप जीतने का रिकॉर्ड उसके नाम हो जाएगा।
- भारत ने 1984, 1988, 1990-91, 1995 और 2010 में यह कप जीता था।
- टीम इंडिया 1997, 2004 और 2008 में रनरअप रही है।
इस एशिया कप में टीम इंडिया का सफर
1st मैच :बांग्लादेश को 45 रन से हराया।
2nd मैच :पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया।
3rd मैच : श्रीलंका को 5 विकेट से हराया।
4th मैच : यूएई को 9 विकेट से हराया।
टूर्नामेंट में बांग्लादेश का सफर
1st मैच : भारत के खिलाफ 45 रन से हारा।
2nd मैच : यूएई के खिलाफ 51 रन से जीता।
3rd मैच : श्रीलंका के खिलाफ 23 रन से जीता।
4th मैच :पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से जीता।
प्लेइंग इलेवन
- भारत : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, युवराज सिंह, सुरेश रैना, रविन्द्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, रविचन्द्रन अश्विन, आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमराह।
- बांग्लादेश : मशरफे बिन मुर्तजा (कप्तान), शाकिब-अल-हसन, सौम्य सरकार, मुश्फिकुर रहीम, मोहम्दुल्लाह, शब्बीर रहमान, तमीम इकबाल, अल-अमीन हुसैन, नासिर हुसैन, तस्कीन एहमद, अबु हैदर।

Source: Dainik Bhaskar

9:13:00 AM ,
patna pirates won pro kabaddi 2016नई दिल्ली/पटना. पटना पायरेट्स प्रो कबड्‌डी लीग का नया चैंपियन बन गया है। लीग के तीसरे सीजन के फाइनल में पटना ने यू मुंबा को 31-28 से हराया। इस जीत से पटना ने एक करोड़ रुपए की इनामी राशि जीती। जबकि यू मुंबा को 50 लाख रुपए मिले। पुणेरी पल्टन ने बंगाल वारियर्स को 31-27 से शिकस्त देकर तीसरा स्थान हासिल किया।

ये रहे टूर्नामेंट के स्टार प्लेयर:

राइजिंग स्टार : प्रदीप नरवाल (पटना पायरेट्स) 
रेडर ऑफ द टूर्नामेंट : रिशंक देवाडिगा (यू मुंबा) 106 अंक 
डिफेंडर ऑफ द टूर्नामेंट : संदीप नरवाल (पटना पायरेट्स) 55 अंक 
मोस्ट वेल्यूएबल प्लेयर :रोहित कुमार (पायरेट्स) 102 रेड अंक
पुणे को 30 और बंगाल को 20 लाख रुपए इनाम के रूप में मिले। इस तरह, पटना ने प्रो कबड्‌डी के इतिहास में मुंबई के खिलाफ अपना अपराजेय क्रम बरकरार रखा। पटना ने मुंबई से सात मैचों में पांच जीते हैं और दो टाई खेले हैं।

17 हजार दर्शक थे मौजूद
नई दिल्ली के आईजी स्टेडियम में प्रो कबड्‌डी लीग का फाइनल देखने के लिए 17 हजार दर्शक मौजूद थे। पटना ने मैच के सातवें मिनट तक ही मुंबा को आॅलआउट कर 10-2 की बढ़त बना ली। पहले हाफ तक पटना की टीम 19-11 से आगे थी। पटना ने दूसरे हाफ की शुरुआत तीन खिलाड़ियों के साथ की, लेकिन अपनी बढ़त को 23-14 पहुंचा दिया। इसी समय मुंबई के राकेश कुमार ने जबरदस्त रेड से दो अंक हासिल किए और स्कोर 16-23 कर दिया। मुंबई ने पटना को ऑलआउट करते हुए स्कोर 20-23 पहुंचा दिया। धीरे-धीरे मुंबई ने अंतर घटाना कम किया।
लेकिन आखिरी क्षणों में पटना के खिलाड़ियों ने गजब का धैर्य दिखाते हुए एक के बाद एक तीन अंक लिए और 31-28 से खिताब जीत लिया। पटना की तरफ से रोहित ने रेड से आठ अंक, संदीप नरवाल ने सात अंक और विनोद कुमार ने तीन अंक हासिल किए। जबकि मुंबा की तरफ से कप्तान अनूप कुमार ने आठ अंक और मोहित छिल्लर ने छह अंक बनाए।
पुणेरी पल्टन ने बंगाल वारियर्स को हराया :इससे पहले, तीसरे स्थान के मुकाबले में पुणेरी पल्टन ने बंगाल वारियर्स को 31-27 से हराया। पुणे की टीम आधे समय तक 15-8 से आगे थी। पुणे की ओर से दीपक निवास हुड्‌डा ने रेड से आठ अंक सहित कुल नौ अंक बटोरे। कप्तान मंजीत छिल्लर ने डिफेंस से पांच अंक सहित छह अंक जुटाए। अजय ठाकुर ने चार अंक बनाए। बंगाल वारियर्स की तरफ से जांग कुन ली ने रेड से आठ अंक सहित नौ अंक जुटाए। महेंद्र राजपूत ने पांच, बाजीराव हाेदागे ने चार और कप्तान नीलेश शिंदे ने तीन अंक जुटाए।
हम पटना आएंगे जश्न मनाने : मनप्रीत
मैच के बाद पटना पायरेट्स के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा कि मैच काफी टक्कर का था। हम मैच में जीत के इरादे से ही खेल रहे थे। यहां के दर्शकों से भी हमको काफी सपोर्ट मिला। हम बुधवार को पटना जाएंगे। वहां अपने समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाएंगे। वहां प्रशंसकों के साथ रोड शो करेंगे।

Source: Dainik Bhaskar

8:04:00 AM ,
स्पोटर्स डेस्क. टीम इंडिया के पास छठी बार एशिया कप चैम्पियन बनने का मौका है। मीरपुर में रविवार शाम 7 बजे से फाइनल में उसका बांग्लादेश से मुकाबला होगा। इससे पहले, भारत का एशिया कप फाइनल में हमेशा श्रीलंका से ही मुकाबला हुआ है। जीत मिली तो कौन-सा रिकॉर्ड होगा टीम इंडिया के नाम. 


asia cup, India vs bangladesh match final- भारत और श्रीलंका 5-5 बार एशिया कप चैम्पियन बन चुके हैं और ज्वाइंट विनर भी रहे हैं।
- भारत यदि रविवार को बांग्लादेश को हरा देता है तो सबसे ज्यादा बार एशिया कप जीतने का रिकॉर्ड उसके नाम हो जाएगा।
- भारत ने 1984, 1988, 1990-91, 1995 और 2010 में यह कप जीता था।
- टीम इंडिया 1997, 2004 और 2008 में रनरअप रही है।
ये है बांग्लादेश का टारगेट
- बांग्लादेश एशिया कप में पहली बार चैम्पियन बनना चाहेगा। ये दूसरा मौका है, जब वह फाइनल में पहुंची है।
- 2012 में वह फाइनल में पहुंची थी, लेकिन घरेलू मैदान पर उसे पाकिस्तान से सिर्फ दो रन से हार का सामना करना पड़ा था।
इस एशिया कप में कुछ ऐसा रहा टीम इंडिया का सफर
India vs Bangladesh
1st मैच :बांग्लादेश को 45 रन से हराया।
2nd मैच :पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया।
3rd मैच : श्रीलंका को 5 विकेट से हराया।
4th मैच : यूएई को 9 विकेट से हराया।
टूर्नामेंट में बांग्लादेश का सफर
1st मैच : भारत के खिलाफ 45 रन से हारा।
2nd मैच : यूएई के खिलाफ 51 रन से जीता।
3rd मैच : श्रीलंका के खिलाफ 23 रन से जीता।
4th मैच :पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से जीता।
ये हैं टीम इंडिया के KEY प्लेयर्स
- धोनी के पसंदीदा आलराउंडर हार्दिक पांड्या सबसे कामयाब रहे हैं। उनके नाम 7 विकेट हैं।
- जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लिए हैं। अश्विन ने 3 मैचों में 3 विकेट लिए हैं।
- दो बार मैन आफ द मैच रहे विराट अब तक 112 रन बनाकर दूसरे बेस्ट स्कोरर हैं।
- ओपनर रोहित शर्मा 137 रन बनाकर बेस्ट स्कोरर हैं। वहीं स्टार आलराउंडर युवराज भी फॉर्म में हैं।

Source: Dainik Bhaskar

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget