नागपुर : भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मुकाबला आज शाम 7:30PM बजे से भारतीय समयानुसार होग। टी20 विश्वकप में भारत के खिलाफ आज होने वाले मैच में न्यू जीलैंड टीम के खिलाड़ी बाजू पर काली पट्टी बांधकर उतरेंगे। दरअसल, हाल ही में दुनिया को अलविदा कह चुके दिग्गज कीवी क्रिकेटर मार्टिन क्रो के सम्मान व्यक्त करने के लिये ऐसा किया जाएगा।
'राष्ट्रगान के बाद मौन भी होगा'
किवी कप्तान केन विलियमसन ने नागपुर में होने वाले ग्रुप-2 के सुपर-10 मुकाबले की पूर्व संध्या पर कहा, 'मंगलवार को मैच में हम बाजू पर काली पट्टी बांधकर सम्मान व्यक्त करेंगे और मुझे विश्वास है कि राष्ट्रगान के बाद ऐसा भी क्षण होगा जब मौन होगा और टीम की ओर से सम्मान दिखाने का यह समय विशेष होगा।'
17 शतक हैं मार्टिन क्रो के नाम
लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे 53 वर्षीय क्रो का 3 मार्च को ऑकलैंड में निधन हो गया था। विलियम्सन ने कहा, 'टीम के कुछ खिलाड़ी मार्टिन के बहुत करीब थे और मुझे लगता है कि वे टूर्नामेंट के दौरान और आगामी क्रिकेट में उनकी कमी से अपने आप निपटेंगे। वह बतौर क्रिकेटर और व्यक्ति इन खिलाड़ियों की जिंदगी का अहम हिस्सा थे।' क्रो ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने आगाज के बाद 77 टेस्ट खेले और 45.36 के औसत से 5,444 रन बनाये जिसमें 17 शतक भी शामिल हैं जो अब न्यू जीलैंड की ओर से रिकॉर्ड है।
सोर्स: ज़ी मीडिया

Post a Comment