आज रात कोलकाता पहुंचेगी PAK टीम, रवानगी से पहले बोर्ड ने दीं नसीहतें

Finally the Pak cricketers are coming to India for ICC World T20 match.

इस्लामाबाद/कोलकाता: सिक्युरिटी गांरटी को बहाना बनाकर टी-20 वर्ल्ड कप से दूर रहने की कोशिश कर रही पाकिस्तान आखिरकार शनिवार रात कोलकाता पहुंच रही है। शुक्रवार रात टीम अबु धाबी रवाना हुई। वहां से आज कोलकाता आएगी। टीम की रवानगी से पहले पीसीबी प्रेसिडेंट शहरयार खान और बाकी अफसरों ने प्लेयर्स के साथ एक खास मीटिंग की। मीडिया से बात नहीं करेंगे पाकिस्तानी प्लेयर्स

- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को रवानगी के पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट शहरयार खान ने टीम के साथ एक अहम मीटिंग की। आमतौर पर ऐसा होता नहीं है।
- इस मीटिंग में कुछ सिक्युरिटी और फॉरेन मिनिस्ट्री के अफसर भी मौजूद थे। 
- बताया जाता है कि प्लेयर्स और टीम मैनेजमेंट को खास नसीहतें दी गईं। उनसे कहा गया है कि वे मीडिया और अनजान लोगों से बिल्कुल न मिलें। 
- यह भी कहा गया है कि अगर उन्हें किसी से मिलना भी है तो मैनेजमेंट की इजाजत लें और तोहफे कबूल न करें।

भारत से मिली सिक्युरिटी गारंटी
- पुख्ता सिक्युरिटी के वादे और नवाज शरीफ की मंजूरी के बाद शुक्रवार रात को पाकिस्तानी टीम रवाना हुई। बता दें कि पाकिस्तान अपनी टीम की सिक्युरिटी के लिए भारत सरकार से लिखित में गारंटी मांग रहा था।
- शेड्यूल के मुताबिक गुरुवार को पहुंचना था।
- पाकिस्तानी अखबार के मुताबिक, टीम के इंडिया जाने पर अंतिम फैसला शरीफ ने लिया।
- इससे पहले शुक्रवार दोपहर में नई दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमिश्नर अब्दुल बासित ने होम मिनस्ट्री के सचिव से मुलाकात की। भारत की ओर से पाकिस्तान को पूरी सिक्युरिटी की गारंटी दी गई।
- बता दें कि धर्मशाला में मैच कैंसल होने के बाद पाक सरकार भारत से सुरक्षा की पब्लिकली और लिखित गारंटी चाहती थी।
क्या शहरयार की बेइज्जती का बदला ले रहा था पाकिस्तान?
- पाकिस्तानी डिप्लोमैटिक सूत्रों के मुताबिक, पाक टीम के आने को लेकर जारी सस्पेंस को अक्टूबर 2015 की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। तब मुंबई में पाक बोर्ड प्रेसिडेंट शहरयार खान का शिवसेना ने विरोध किया था।
- इस घटना के बाद पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के दौरान अपनी शर्तें मनवाने का मन पहले ही बना लिया गया था।
- शिवसेना ने बीसीसीआई दफ्तर में घुसकर उनका विरोध किया था। इसे पाकिस्तान में कुछ लोगों और मीडिया ने देश की बेइज्जती बताया था।
क्या कहा था पाक होम मिनिस्टर ने
- पाकिस्तान के होम मिनिस्टर चौधरी निसार अली खाने ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा -
"जब तक भारत सरकार हमारे खिलाड़ियों की सुरक्षा की लिखित गारंटी नहीं देती है, तब तक हम अपनी टीम को भारत जाने की इजाजत नहीं देंगे।"
- "भारत में जब से हमारी क्रिकेट टीम के विरोध का एलान हुआ तब से धमकी, बदजुबानी और कई तरह की बातें हो रही हैं।"
- "हम चाहते हैं कि टीम भारत जाए और वहां जाकर टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में खेले। लेकिन हमारी जिम्मेदारी है कि खिलाड़ियों पर किसी किस्म का दबाव न हो।"
- कोलकाता में मैच कराने के आईसीसी के एलान पर उन्होंने कहा- "मैंने उनसे कहा है कि कोलकाता अच्छा वेन्यू है। हम इसका स्वागत करते हैं।"
- "लेकिन भारत सरकार को अपनी तरफ से आश्वासन देना होगा, क्योंकि वहां सुरक्षा काे लेकर खतरा हमारी टीम को है।"

टी20वर्ल्ड कप में भारत के मैच
खिलाफ
कब
कहां
vs न्यूजीलैंड
15 मार्च, 2016
नागपुर
vs पाकिस्तान
19 मार्च, 2016
कोलकाता
vs TBC
23 मार्च, 2016
बेंगलुरु
vs ऑस्ट्रेलिया
27 मार्च, 2016
मोहाली
फाइनल
3अप्रैल, 2016
कोलकाता
सोर्स: दैनिक भास्कर 
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget