पार्क में बैठे प्रेमी युगल को पुलिस ने पीटा, फोटो हुआ वायरल

Police tortured the couples sitting in a park in Patna.

Patna Police
पटना: बिहार के किशनगंज पुलिस का दोहरा चेहरा सामने आया है। लड़की से अश्लील हरकत करने वाले जेलर को पुलिस वीआईपी ट्रीटमेंट देती है। दूसरी तरफ अगर कोई पार्क में प्रेमी युगल बैठ जाए तो पिटाई शुरू कर देती है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एसडीपीओ के सामने ही युवती को पार्क में पीटा जा रहा है। एसडीपीओ आवास के बगल में है पार्क...
- कई प्रेमी युगल पार्क में शनिवार को बैठे हुए थे।
- पार्क जाने वालों में कई प्रेमी युगल किशनगंज से सटे पश्चिम बंगाल के भी थे।
- युवती के पिटाई के बाद लोग कार्रवाई की मांग कर रहे है।
- यह पार्क एसडीपीओ आवास के बगल में है।
एसडीपीओ के सामने हुई पिटाई
- वीडियो में पार्क में बैठे युवती को महिला पुलिस पिटाई कर रही है।
- पिटाई के बाद पार्क में मौजूद कई लड़कियों को एसडीपीओ की गाड़ी से थाना लाया गया।
- थाने में लड़की के परिजनों से बांड भराकर छोड़ा गया।
- कई लड़कियों को माफी भी मांगनी पड़ी।
- लोगों का कहना था कि अगर ये लोग कुछ गलत हरकत कर रहे थे तो उनको गिरफ्तार करते।
- पार्क में पुलिस की पिटाई बहुत ही गलत बात है।
किशनगंज पुलिस क्यों है चर्चा में
- कुछ दिन पहले जेलर कृपाशंकर का लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल हुआ था।
- सीएम ने जेलर को निलंबित करने का आदेश दिया।
- जेलर को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने हाजत के बदले आवास में वीआईपी ट्रीटमेंट के साथ रखा।
- वीआईपी ट्रीटमेंट देने वाले कई फोटो सामने आने पर कई पुलिसकर्मी अबतक निलंबित हो चुके है।
Source: Dainik Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget