छह दिन रहेंगे बैंक बंद, आज ही निकाल लें रुपए

six-days-bank-close-from-today

SBI ATM
भागलपुर: 22 से 27 मार्च तक लगातार छह दिनों की बैंकों में बंदी रहेगी। बिहार दिवस, होली, गुड फ्राइडे, फोर्थ सैटरडे व संडे के कारण लगातार छह दिनों तक लोग बैंक का काम नहीं कर पाएंगे। इसलिए खर्च के लिए आवश्यक रकम रविवार को ही एटीएम से निकाल लें। लीव पिटीशन लगाकर कई बैंककर्मी गए छुट्टी पर....
बैंकिंग सेवा में पहली बार लगातार छह दिनों की बंदी के कारण जहां बैंककर्मियों की बांछें खिल गईं। वहीं पैसे की संभावित किल्लत को लेकर व्यवसायी और आम लोग परेशान हैं। शनिवार को ही को ही ज्यादातर कर्मचारी लीव पिटीशन लगाकर निकल गए। कहने को तो बैंकों ने एटीएम में पर्याप्त पैसे रख दिए हैं। लेकिन यह कितने घंटे में खाली हो जाएंगे, इसका अंदाजा खुद बैंक वाले भी नहीं लगा पा रहे। बैंकों में बंदी के कारण न तो एटीएम में पैसे रखने वाला कोई होगा और न ही तकनीकी गड़बड़ियां दूर करने वाला कोई कर्मचारी मौके पर मौजूद रहेगा। ऐसे में समझदारी यही है कि रविवार को ही जरूरत के हिसाब से पैसे एटीएम या ई-लॉबी से निकाल लिए जाएं।

कब बंद रहेंगे बैंक

22 मार्च -मंगलवार-बिहार दिवस
23 मार्च- बुधवार- होलिकादहन
24 मार्च- गुरुवार - होली
25 मार्च- शुक्रवार- गुड फ्राइडे
26 मार्च- शनिवार - फोर्थ सैटरडे
27 मार्च- रविवार- संडे

प्रतिदिन 20 करोड़ का कारोबार होगा प्रभावित
एक बैंक अधिकारी ने बताया कि भागलपुर में प्रतिदिन बैंकिंग लेनदेन करीब 20 करोड़ के आसपास होता है। मार्च महीने के अंतिम दिन नजदीक होने के कारण यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। उस लिहाज से देखें तो छह दिनों में सवा अरब का नुकसान बैंकिंग लेन-देन में ही हो जाता है। बैंकों की बंदी के कारण व्यवसायियों को फंड ट्रांजेक्शन, ड्राफ्ट, चेक क्लीयरिंग आदि में परेशानी होना लाजिमी है।

आरबीआई को चैंबर ने बैंक खोलने को लिखा था पत्र

इस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) को एक पत्र भी लिखा था। चैंबर के अध्यक्ष शैलेंद्र सर्राफ ने बताया कि आरबीआई से अनुरोध किया गया था कि शनिवार को बैंक खोल दिया जाए। ताकि कुछ समस्या व्यापारियों व आम लोगाें की दूर हो सके। हालांकि ऐसा नहीं हो पाया।
Source: Dainik Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget