सातवीं के छात्र को दोस्तों ने पीट कर अधमरा किया, क्रिकेट खेलने गए थे

student-friends-were-beaten-half-dead

Injured Boy in Bihar
फुलवारीशरीफ: नया टोला के सातवीं कक्षा के छात्र को स्कूल के दोस्तों ने ही पीट कर अधमरा कर सड़क किनारे फेंक दिया। इसकी जानकारी घर वालों को तब हुई, जब छात्र के मोबाइल को किसी राहगीर ने रिसीव कर बताया कि उसे मिशन गोनपुरा हिन्दुनी रोड के नजदीक जख्मी हालत में फेंक दिया गया है।
मारपीट करने वाले सभी दोस्त अपने अपने घर से फरार हो चुके हैं। जख्मी छात्र के परिजनों ने इसोपुर पानी टंकी निवासी मो. शाहिद, गुलिस्तान मोहल्ला निवासी मो. अल्तमश, मो. राज, मो. इफ्तेखार, मो. ताज को आरोपित कर प्राथमिकी दर्ज कराई है। छात्र के भाई मो. दानिश ने बताया कि कुछ दिन पूर्व फैज ने आरोपित दोस्तों की शिकायत स्कूल प्रबंधन से की थी। मामला स्कूल में शिकायत का है या क्रिकेट के विवाद का... पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं। पुलिस किसी लड़की के चक्कर से घटना को जोड़कर भी जांच कर रही है।
नया टोला निवासी मो. जाहिद का पुत्र मो. फैज निजी स्कूल में सातवीं का छात्र हैं। मो. फैज के भाई दानिश ने बताया कि उसका भाई गुरुवार को स्कूल से परीक्षा देकर घर लौटा। उसे घर से उसके दोस्त मो. शाहिद, मो. अल्तमश, मो. राज, मो. इफ्तेखार, मो. ताज क्रिकेट खेलने के लिए बुलाकर कुरकुरी गांव की ओर ले गए थे। देर शाम तक जब फैज अपने घर नहीं लौटा तो उसके मोबाइल पर संपर्क किया गया तो शाम साढ़े चार बजे फैज ने बताया कि वह क्रिकेट खेल रहा है।
इसके बाद दोबारा संपर्क करने पर काफी देर तक उसका मोबाइल रिसीव नहीं हुआ। करीब सात बजे शाम में फैज के मोबाइल को किसी राहगीर ने रिसीव कर बताया कि वह हिन्दुनी-गोनपुरा रोड में मिशन के पास सड़क किनारे जख्मी हालत में फेंका हुआ है। परिजनों ने छात्र फैज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। छात्र मों फैज की अम्मी रुकसाना खातून ने उसके पांच दोस्तों को आरोपित कर मामला दर्ज कराया है। थानेदार अकिल अहमद ने बताया की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Source: Dainik Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget