प्रधानमंत्री को रावण कहने से भड़की भाजपा, विधानसभा में माफी पर अड़ी

Ruckus in Bihar assembly for the statement given by JDU MLA Ratnesh Sada for PM Modi. He said PM Modi a Ravana

Indian PM Narendra Modi
पटना: बिहार विनियोग विधेयक 2016 पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रावण और राक्षस की उपाधि देने से नाराज भाजपा ने विधानसभा में जमकर हंगामा किया। केंद्रीय योजनाओं में की गई कटौती पर बोलते हुए जदयू के रत्नेश सदा ने कहा कि दिल्ली में बैठे रावण का राज समाप्त करना है।
उनके वक्तव्य से भड़के भाजपा सदस्यों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा होते ही अध्यक्ष विजय चौधरी ने असंसदीय बातों को सदन की कार्यवाही से निकालने का आदेश दिया। लेकिन, नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार ने संबंधित सदस्य से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष द्वारा बार-बार प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा सदस्यों के अपने सीट पर जाने की अध्यक्ष के आग्रह को ठुकराते हुए कहा कि बिना माफी के नहीं मानेंगे।

संसदीय कार्यमंत्री श्रवण कुमार ने भी भाजपा सदस्यों से सीट पर जाने का आग्रह किया। लेकिन, भाजपा सदस्य नारेबाजी करते रहे। हंगामा शांत होता न देखकर अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थगित कर दी। दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू होने पर भाजपा सदस्यों ने बहिष्कार कर दिया।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget