छात्रवृत्ति घोटाला : स्कूल पटना में, पैसा नागपुर के बैंक खाते में

Scholarship scam in Bihar, a big controversial scam by bureaucrats in Bihar, investigation is going on.

Scholarship Scam in Biharपटना: एससी-एसटी और ओबीसी विद्यार्थियों की प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति में जमकर लूट हुई। इस घोटले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। भ्रष्ट अफसरों और बाबुओं ने छात्रवृत्ति की राशि की बंदरबांट करने के लिए न सिर्फ फर्जी स्कूल और गांवों को खड़ा किया, बल्कि जाली एकाउंट बना कर व्यक्तिगत खाते में पैसे डलवा लिए। चौंकाने वाली बात ये...
- चौंकाने वाली बात यह है कि स्कूल व बच्चे तो पटना जिले के हैं लेकिन बैंकों के ब्रांच नागपुर तक के मिले हैं।
- अधिकतर खाते बताए गए स्थान के बैंक के नहीं हैं।
- दैनिक भास्कर के हाथ लगे दस्तावेजों से यह सिद्ध होता है कि स्कूलों के खाते शिक्षा समिति के नाम से न होकर व्यक्तिगत हैं।
- जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा राशि के हस्तांतरण के लिए बैंक को भेजी गई स्कूलों के खातों की सूची की पड़ताल में ये बात सामने आई हैं।
- छात्रवृत्ति की राशि विद्यालय शिक्षा समिति के खाते के बजाय गलत एकाउंट में डालकर व्यक्तिगत खाते में ट्रांसफर किया गया।
वित्तीय वर्ष 2014-15 का है मामला
पिछड़ा/ अति पिछड़ा वर्ग के कक्षा एक से 10 के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति बांटनी थी। इसके लिए जिला कल्याण पदाधिकारी ने आईडीबीआई बैंक को राशि उपलब्ध करायी थी। राशि का हस्तांतरण विद्यालय शिक्षा समिति और विद्यालय प्रबंधन समिति के खाते में आरटीजीएस-एनईएफटी के माध्यम से होना था।
48 लाख रुपए की हो चुकी है निकासी
वित्तीय वर्ष 2014-15 में करीब 48 लाख की छात्रवृत्ति राशि की निकासी की जा चुकी है। फिलहाल पता नहीं चल पाया है कि इसमें कितनी राशि सही लोगों के हाथ में गई और कितना फर्जी तरीके से निकाला गया है। अभी इसकी जांच की जा रही है। सूत्रों की मानें तो इस घोटाले में बड़े पैमाने पर जिला शिक्षा कार्यालय और जिला कल्याण शाखा के कर्मियों की मिलीभगत है।
मंत्री ने मांगी रिपोर्ट, कहा- अब सीधे छात्रों के खाते में ही जाएगी छात्रवृत्ति

सरकार ने छात्रवृत्ति घोटाला संबंधी दैनिक भास्कर में छपी खबर को गंभीरता से लेते हुए उप निदेशक से रिपोर्ट तलब की है। सभी जिलों से कम से कम 5-5 स्कूलों में छात्रवृत्ति बांटने के प्रमाण के साथ एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। एससी/एसटी कल्याण मंत्री संतोष निराला ने मंगलवार को कहा कि नये वित्तीय वर्ष से छात्रवृत्ति सीधे छात्रों के खाते में जाएगी। पटना जिले में छात्रवृत्ति वितरण में फर्जीवाड़ा का राज खुलने पर डीएम ने फौरी कार्रवाई की है। एक सहायक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग से अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रों की मिली सूची और विद्यालय के बैंक खाता संख्या के आधार पर उनका विभाग छात्रवृत्ति की राशि बांटता है। यह व्यवस्था लंबे समय से चल रही है। वितरण की जिम्मेवारी विद्यालय शिक्षा समिति और प्रधानाध्यापक की है।

खाता दुल्हिनबाजार और पटना विवि का, छात्रवृत्ति सूची में बताया बाढ़-बख्तियारपुर

बाढ़ ब्लॉक के एमएस बेगमपुर स्कूल को इलाहाबाद बैंक एकाउंट संख्या 50298543524 में व आदर्श एमएस सुरैया, बख्तियारपुर और एमएस ढेलवां, पटना को इलाहाबाद बैंक के एकाउंट संख्या 50314069919 में राशि ट्रांसफर की गई। लेकिन खाता संख्या 50298543524 मंटू यादव, गांव नरही, पोस्ट दुल्हिनबाजार, पटना का है। खाता संख्या 50314069919 भोला कुमार, पटना विवि के नाम से है।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget