दरभंगा।सड़क निर्माण कम्पनी के दो इंजीनियरों की रंगदारी के लिए दिनदहाड़े हत्या मामले में जेल में बंद कुख्यात संतोष झा सहित 16 अपराधियों पर कोर्ट में आरोप पत्र समर्पित कर दिया गया है।
पुलिस ने 743 पेज की चार्जशीट में ठोस साक्ष्यों को समाहित किया है। इसकी पुष्टि एसएसपी अजीत कुमार सत्यार्थी ने की है। इंजीनियरों को भूनने के बाद वहां पर धमकी भरा पर्चा फेंकने के मामले में भी पुलिस ने कुख्यात अभिषेक झा की लिखावट की पहचान करा ली है।

Post a Comment