JNU की जांच रिपोर्ट: 21 स्टूडेंट्स को भेजा नोटिस, कन्हैया और उमर के भी नाम

JNU internal investigation says, some JNU students found to have voilated JNU rules including Umar and Kanhaiya.

Kanhaiya Kumar JNU
नई दिल्ली: JNU में 9 फरवरी को हुई देश विरोधी नारेबाजी के मामले की जांच में यूनिवर्सिटी ने 21 स्डूटेंड्स को दोषी मानते हुए शोकॉज नोटिस भेजा है। 5 मेंबर्स वाली इस हाईलेवल कमेटी ने वीसी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। बताया जा रहा है कि दोषी पाए गए स्टूडेंट्स पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। लिस्ट में कन्हैया का भी नाम शामिल
- सूत्रों के मुताबिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद 21 स्टूडेंट्स का नोटिस भेजा गया है ।
- इनमें कन्हैया कुमार, उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य का नाम भी शामिल बताया जा रहा है।
-स्टूडेंट्स से 16 मार्च तक नोटिस का जवाब देने को कहा गया है।
- सूत्रों के मुताबिक इन स्टूडेंट्स पर कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है।
- बता दें कि जेएनयू कैम्पस में 9 फरवरी को अफजल गुरु के समर्थन में हुए प्रोग्राम में देश विरोधी नारेबाजी हुई थी।
- कमेटी ने 2 दिन पहले यूनिवर्सिटी के वीसी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी।
- सोमवार को वीसी की तरफ से प्रेस नोट जारी कर इस बात की जानकारी दी गई।

दिल्ली पुलिस ने दिया तलाशी के लिए नोटिस
- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस मामले में जेएनयू को एक नोटिस दिया है।
- नोटिस में पुलिस ने कहा है कि वो उमर और अनिर्बान के रूम की तलाशी लेना चाहती है।
- पुलिस ने दोनों के लैपटॉप को भी चेक किए जाने की जरूरत बताते हुए दोनों के लैपटॉप जब्त कर लिए हैं।

कन्हैया पर हुआ था हमला

- कन्हैया कुमार पर यूनिवर्सिटी कैम्पस में ही एक शख्स ने बीते गुरुवार को हमला किया था।
- हमलावर का नाम विकास था जो कन्हैया के बयानों से नाराज था और इसका बदला लेने वहां पहुंचा था।
- विकास ने शनिवार को कन्हैया के खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है।
- विकास ऑटो से जेएनयू कैम्पस पहुंचा था।
- आमतौर पर कैम्पस में जाने के लिए यूनिवर्सिटी से जुड़े किसी शख्स से एंट्री परमिशन दिलानी पड़ती है। लेकिन विकास ऑटो से उतरकर सीधे कैम्पस में पहुंच गया था।
- सिक्युरिटी गार्ड्स ने भी उससे कोई पूछताछ नहीं की।
मारने वाले को 11 लाख इनाम देने का किया गया था एलान
- हाल ही में जेएनयू कैम्पस में कन्हैया कुमार को गोली मारने पर 11 लाख रुपए का इनाम देने वाले पोस्टर लगाने का मामला भी सामने आया था।
- ये पोस्टर पूर्वांचल सेना नाम के किसी संगठन और उसके हेड आदर्श शर्मा के नाम से लगाए गए थे।
- पुलिस ने पूर्वांचल सेना के प्रेसिडेंट आदर्श कुमार को अरेस्ट कर लिया है।
- पुलिस ने बताया कि 11 लाख रुपए का इनाम देने का एलान करने वाले आदर्श के अकाउंट में सिर्फ 150 रुपए थे।
- शर्मा के खिलाफ पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में दिल्ली प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट के तहत केस रजिस्टर किया गया है।

कन्हैया ने दिया था कश्मीर में आर्मीपर आपत्तिजनक बयान!
- कन्हैया का नाम एक और विवाद से भी जुड़ चुका है। हाल ही में एक वीडियो में कन्हैया को कश्मीर में सिक्युरिटी फोर्सेस के बारे में आपत्तिजनक बयान देते सुना गया।
- वीडियो में कन्हैया यह कहता दिखा कि "हम सैनिकों का सम्मान करते हुए यह बात बोलेंगे कि कश्मीर में महिलाओं का बलात्कार किया जाता है सुरक्षा बलों द्वारा।"
- हालांकि, ये वीडियो कब का है, इसका पता अब तक नहीं चल पाया है।
- बता दें कि कन्हैया को राष्ट्रविरोधी नारे लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 4 मार्च को उन्हें रिहा कर दिया गया था।
- जेएनयू कैम्पस लौटने पर कन्हैया ने भाषण दिया था और कहा था, "अफजल भी देश का नागरिक था, लेकिन मेरा आइकॉन रोहित है।"
Source: Dainik Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget