लाइट, कैमरा, एक्शन...सुनते ही CM बन एक्टिंग करने लगे मंत्री तेजप्रताप

Bihar health minister Tej Pratap Yadav played role of CM in a movie

Health Minister of Bihar Tej Pratap Yadav
पटना: लाइट, कैमरा और एक्शन सुनते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगती है। हत्या और अपहरण से परेशान लोग नारे लगा रहे हैं- शांति व्यवस्था कायम करो, आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाओ। इसी दौरान सायरन की आवाज गूंजती है और सफेद कारों के काफिले में मुख्यमंत्री तेजप्रताप आते हैं। फिल्म में सीएम बने हैं तेजप्रताप यादव...
यह सीन भोजपुरी फिल्म 'अपहरण उद्योग' की शूटिंग का है। फिल्म में स्वास्थ मंत्री तेजप्रताप यादव मुख्यमंत्री का रोल कर रहे हैं। वह प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच आते हैं और उन्हें समझाकर शांत करते हैं। वह कहते हैं कि अपहृत लड़के को जल्द बरामद कर लिया जाएगा। बिहार में आपराधिक घटनाएं नहीं होगी। विपक्षी पार्टी के लोग साजिश के तहत बदनाम कर रहे हैं।
...तब उद्योग बन गया था अपहरण

भोजपुरी फिल्म 'अपहरण उद्योग' में 15 साल पहले की स्थिति को दिखाया गया है। तब अपहरण एक उद्योग बन चुका था। अमीर घर के बच्चों और बड़ों को आपराधिक गिरोह के लोग उठा लेते थे और फिरौती लेकर उसे मुक्त किया जाता था। हत्या और रेप तब आम बात हो गई थी। इस फिल्म में अपहरण की त्रासदी को दिखाया गया है। फिल्म में एक बच्चे को किडनैप कर लिया जाता है। यह मामला भड़क जाता है और सीएम तक को सफाई देने पड़ती है। फिल्म में भोजपुरी गायक और अभिनेता छोटू छलिया, अभिनेता किशन कुमार, दीक्षा चौधरी, किशन चौधरी, महेश, संगीता समेत कई स्थानीय कलाकारों ने भी रोल किया है।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget