औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद के एक घर में शुक्रवार को तिलक की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान आग लग गई। आग ने जल्द ही दो और घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 6 बच्चों समेत 13 लोगों की जलकर मौत हो गई। जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना दाउदनगर थाना एरिया के तडार गांव की है। घर में फंसे लोगों को भागने का मौका भी नहीं मिला...
- मरने वालों में 6 बच्चों, 3 महिलाओं समेत 13 लोग शामिल हैं।
- सबसे पहले आग हरिनगर टोला में भोला राम के घर में लगी।
- जिसने जल्द ही पड़ोस के दो और घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
- देखते ही देखते तीनों घर जलकर खाक हो गए।
- घर में फंसे लोगों को जान बचाकर भागने का मौका भी नहीं मिला।
- देखते ही देखते तीनों घर जलकर खाक हो गए।
- घर में फंसे लोगों को जान बचाकर भागने का मौका भी नहीं मिला।
- DM और SP ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया है।
- एडमिनिस्ट्रेशन मलबे को हटा कर बॉडी निकालने में जुटा है।
- मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है।
झाड़-फूंक के दौरान हवन से लगी आग
- बृजमोहन के खपड़ैल मकान के पास भोला राम का घर है जहां से आग की चिंगारी उड़ी और बृजमोहन के घर में फैल गई।
- मृतक बृजमोहन के परिजनों के अनुसार पड़ोसी भोला तांत्रिक है।
- घटना से पहले वह तंत्र-मंत्र से किसी का इलाज कर रहा था।
- हवन के दौरान आग की चिंगारी निकली और तेज हवा के चलते देखते ही देखते आग में बदल विकराल रूप धारण कर लिया।
- मृतक बृजमोहन के परिजनों के अनुसार पड़ोसी भोला तांत्रिक है।
- घटना से पहले वह तंत्र-मंत्र से किसी का इलाज कर रहा था।
- हवन के दौरान आग की चिंगारी निकली और तेज हवा के चलते देखते ही देखते आग में बदल विकराल रूप धारण कर लिया।
दरवाजे पर थी फूस की झोपड़ी, निकलने का नहीं मिला मौका
- बृजमोहन के घर के दरवाजे पर फूस की झोपड़ी थी। आग ने उसे भी अपनी चपेट में ले लिया।
- लोगों को घर से निकलने का मौका तक नहीं मिला।
- लोगों ने दरवाजे से बाहर निकलने की अपनी ओर से पूरी कोशिश की पर वहां भीषण आग थी।
- एक ही दरवाजा होने के कारण सभी घर में ही फंस गए।
- खपड़ैल मकान होने से सारा खपड़ा और लकड़ी जल कर उनके शरीर पर गिरने लगा।
घर में फंक्शन था, इसलिए काफी भीड़ थी
- डीएम कमल तनुज के मुताबिक, घर में फंक्शन था, इसलिए काफी लोग मौजूद थे।
- आग किस वजह से लगी, ये अब तक पता नहीं चल सका है।
- डीएम ने हर मरने वाले की फैमिली को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने का एलान किया है।
- दाउदनगर थाना इंचार्ज पंकज कुमार ने बताया कि घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
Source: Bhaskar

Post a Comment