पटना: केन्द्रीय दूर संचार व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राज्य के बीएसएनएल के नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 2000 नया टावर लगाया जाएगा। पटना में 25 नया टावर लगाने की योजना बनाई गई है। ताकि, राज्य के लोगों को संचार की बेहतर सुविधा प्रदान की जा सके। 2004 में 10 हजार करोड़ के फायदे में थी बीएसएनएल...
- उन्होंने बताया कि वाजपेयी सरकार के समय बीएसएनएल 10 हजार करोड़ का फायदा में था।
- लेकिन सरकार बदलते ही 10 वर्षों में 8 हजार करोड़ के घाटे में चला गया।
- देश की जनता ने भाजपा गठबंधन को सरकार चलाने का जनादेश दिया।
- महज डेढ़ साल में एक फिर बीएसएनएल ऑपरेटिंग फायदे में चलने लगा है।
प्रतिमाह बिक रहा है 20 लाख बीएसएनएल सिम
हमारी सरकार ने आम जनता के लिए रोमिंग फ्री करने, रात 9 बजे के बाद लैंड लाइन से पूरे देश में मुफ्त बात करने, आपदा के समय एक माह तक कॉल फ्री करने सहित कई अन्य कदम उठाकर जनता का भरोसा जीतने का काम कर रही है। केन्द्रीय मंत्री शनिवार को किदवई पुरी स्थित नवीकृत डाक व तार सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर रहे थे। उन्होंने मंत्री बनने के पहले कई बार इस सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया हूं। उन्होंने बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक किशोर कुमार से डाक विभाग और बीएसएनएल के कर्मचारियों के अलावे गरीबों के बेटियों की शादी के लिए इस भवन को देने अपील की। वहीं, बकाया बिजली बिल जमा कर नए सिरे से बिजली सप्लाई चालू करने की जिम्मेदारी बांकीपुर विधायक नितिन नवीन और बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक किशोर कुमार को दी।
इस मौके पर विधान पार्षद संजय मयूख, विधायक नितिन नवीन, बीएमएस के राष्ट्रीय महामंत्री विद्याधर पाठक, वार्ड पार्षद अशोक ठाकुर, भाजपा के पटना जिलाध्यक्ष सीता राम पांडेय, रामजी सिंह, बीएसएनएल के मुख्य जनसंपर्क विनय प्रकाश, जनसंपर्क बीणा मिश्रा सहित बीएसएनएल और डाक विभाग के दर्जनों कर्मचारी व अधिकारी मौजूद थे।
Source: Bhaskar

Post a Comment