कई गांवों का मिट गया वजूद, एक दिन में 12 सौ से ज्यादा घर राख, 7 मरे

Fire in over 1200 villages death of seven people, more than 50 crore of property is damaged.

Fire in Bihar

पटना: सूबे के विभिन्न जिलों में आग ने कई गांवोंं का वजूद मिटा दिया। 12 सौ से ज्यादा घर एक दिन में जले। सात लोगों की मौत हो गई। कई झुलस गए। दरभंगा जिले के बिरौल प्रखंड के अथार में 32 घर जल गए। वहीं, सतन मांझी का पुत्र शिवशंकर मांझी की मौत हो गई। मोतिहारी के चकिया थाना के हरपुर गांव में रविवार शाम शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 60 घर जल गए। कटिहार में 100 घर में आग...
- कटिहार के विभिन्न इलाकों में लगी आग से सौ घर जले हैं और काफी नुकसान हुआ।
- अररिया जिले के कुर्साकांटा प्रखंड के सोनामणि यादव टोला वार्ड नं. पांच और छह में अचानक लगी।
- आग में तीन दर्जन परिवारों के चार दर्जन घर समेत पचास लाख की संपत्ति जल गई।
- खगड़िया जिले के मेघौना गांव में रविवार को हुई। अगलगी की घटना में लगभग 100 घर जलकर राख हो गए, जबकि बच्चे की मौत हो गई।
- बेतिया में डेढ़ सौ घर जल गए। साठी थाना के राम परसौना गांव में दो बच्चे देर शाम तक लापता थे।
- बगहा - 1 प्रखंड के बरियरवा गांव में 250 घर जल गए। रोसड़ा अनुमंडल के सिंघिया प्रखंड में 200 घर राख हो गए।
- मोतिहारी के विभिन्न जगहों पर 125 से अधिक घर जल गए।
- पूर्णिया के बड़हरा प्रखंड में 38 लोगों के आशियाने राख हो गए।
- मधेपुरा जिले में 28 घर जलकर राख हो गये।
- उजियारपुर प्रखंड के 5 दर्जन परिवारों के घर जल गए।

गया: जिंदा जला दिव्यांग, सारण में भी बच्ची की मौत

भोजपुर जिले के शाहपुर दियारे के लालू डेरा में 36 घर जल गए। आग बुझाने में 6 लोग झुलस गए। सारण के मांझी प्रखंड के सोनवर्षा में 33 घर जल गए व बच्ची की मौत हो गई। दिघवारा में 12 व दरियापुर में 23 घर जले। करिंगा मुसेहरी में 10 घर जले। वैशाली के खजबत्ता गांव में 24 घर राख हो गए। दो बच्चे झुलस गए। महुआ के सिंहराय पश्चिम टोला में 4, महनार में 6 व कटहरा में 8 घर जल गए। बोधगया के हरिहरपुर में दिव्यांग जिंदा जल गया।

फिर जला टाइगर रिजर्व का 50 हेक्टेयर जंगल

बगहा में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में रविवार को एकबार फिर आग से बर्बादी का मंजर सामने आया। इस बार वाल्मीकिनगर वनक्षेत्र के कक्ष संख्या 29 व 30 में लगभग 20 हेक्टेयर जंगल धू - धू कर जलता रहा। कई अन्य जगह भी जंगल में आग लगी। फलतः लगभग 50 हेक्टेयर जंगल की वनसंपदा के नुकसान का आकलन किया गया।

भभुआ में सड़क पर दौड़ती कार में लगी आग, बचे लोग

सड़क पर तेज रफ्तार दौड़ती एक नैनो कार में अचानक आग लग गई। कार धू-धू कर जल कर राख हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब कार सवार रविवार को भभुआ-मोहनिया पथ पर मोहनिया से भभुआ की तरफ आ रहे थे। तभी भभुआ थाना क्षेत्र के बबुरा गांव के पास कार में आग लग गई। इस हादसे में कार में सवार रहे मोहनिया थाना क्षेत्र के दादर गांव के अरुण सिंह, चालक व परिजन बच गए।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget