प्रेमी के नाम की मेहंदी लगी ही थी कि आ गई पहले पति की याद, दे दी जान

A girl named Juhi suicide while remembering her husband.

Juhi suicide in Bihar

भागलपुर: यह मैसेज नहीं है, जो मोबाइल से तुरंत डिलीट कर दूं...उमाशंकर मेरे दिल में बसा है, भला उसे मैं कैसे डिलीट करूं...? ये जूही उर्फ छोटी के अंतिम अल्फाज थे। यह कह कर जूही रोने लगी। उसके हाथों में प्रेमी के नाम की मेहंदी लगी ही थी कि पहले पति की याद आ गई। जूही ने शादी से एक दिन पहले फांसी लगाकर जान दे दी। घटना बिहार के भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र के विषहरी स्थान के पास की है। शादी से एक दिन पहले दे दी जान...


सोमवार (18 अप्रैल) की शाम जूही की शादी होने वाली थी, लेकिन उसने शादी से एक दिन पहले रविवार रात को ही फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। जूही की यह दूसरी शादी थी। तीन साल पूर्व उसके पहले पति उमाशंकर ने भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। पति की मौत के बाद जूही का संपर्क त्रिभुवन कुमार (कटैया, देव, औरंगाबाद) से हुआ। दोनों को प्यार हो गया और शादी करने का मन बना लिया। जूही ने इस बात की जानकारी अपने माता-पिता को दी। उसके माता-पिता भी इस शादी के लिए तैयार हो गए। 18 अप्रैल का दिन शादी के लिए तय हुआ।
जूही ने अपने हाथों में रचाई थी प्रेमी के नाम की मेहंदी

विधवा से शादी करने जा रहे त्रिभुवन ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को नहीं दी। शादी के लिए जूही के साथ त्रिभुवन 15 अप्रैल को पटना से भागलपुर पहुंचा। जूही के घर शादी की तैयारी शुरू हो गई। रविवार को मेहंदी की रस्म पूरी की गई। जूही ने अपने हाथों में त्रिभुवन के नाम की मेहंदी भी रचाई।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget