CM नीतीश ने कहा- आरक्षण की सीमा को बढ़ाए केंद्र सरकार, संविधान में हो संशोधन

Bihar CM Nitish Kumar want reservation in private sector, and want to increase the % of reservation from 50% to more.

Nitish Kumar

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछड़ों के लिए आरक्षण के वर्तमान मॉडल में बदलाव की जरूरत पर बल दिया है। कुमार ने आरक्षण में 50 फीसदी के सीलिंग को समाप्त कर इसके दायरे को बढ़ाने की मांग की। सीएम नीतीश कुमार ने दलित, मुसलमान व इसाई संप्रदाय के लोगों को भी आरक्षण में इसमें शामिल कराने की बात कही।
आरक्षण के लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता

- सीएम नीतीश कुमार ने आरक्षण की सीमा को बढ़ाने की मांग किया।
- सीएम ने कहा किसी के धर्म बदलने से उसे आरक्षण के लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता।
- सीएम ने ये बात के. वीरमणि अवार्ड 2015 से सम्मानित होने के बाद कही।
- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि दलित व महादलित श्रेणी के लोग धर्म परिवर्तन करते हैं।
- लेकिन दूसरे धर्म में जाने के बाद उनका आरक्षण का लाभ समाप्त हो जाता है।
- ऐसा नहीं होना चाहिए, गांधीजी ने भी कहा था कि धर्म बदलने से जाति नहीं बदलती।
- हमें उस सिद्धांत के आधार पर पिछड़ों को आरक्षण देना होगा।
- इसके लिए जरूरी संविधान संशोधन किए जाने चाहिए।
- केंद्र सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाए।
- सांसद रहते हमने इस मामले को संसद में उठाया था।

प्राइवेट सेक्टर में भी हो आरक्षण

- सीएम ने कहा निजी क्षेत्रों की भागीदारी बढ़ रही है।
- इसमें भी आरक्षण का प्रावधान लाना ही होगा।
- CM ने केंद्र की भाजपा की अगुआई वाली सरकार पर हमला करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले विकास की बात करते थे।
- चुनाव जीतने के बाद लव जिहाद, घर वापसी, गौमांस, भारत माता जैसे मसलों को उठाकर विकास को पीछे छोड़ चुके हैं।

सीएम के. वीरमणि अवार्ड 2015 से सम्मानित

- सीएम के. वीरमणि अवार्ड 2015 से सम्मानित किया गया।
- विधान परिषद के एनेक्सी हॉल में सीएम नीतीश कुमार को संबोधित किया गया।
- सीएम को पेरियार इंटरनेशनल संस्था की ओर से सम्मानित किया गया।
- सीएम को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि के लिए सम्मानित किया 
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget