औरंगाबाद: गांव के लोगों की मदद के लिए पुलिस ने चापाकल गड़वाया था, पर पुलिस की यह पहल मदनपुर प्रखंड में पहाड़ पर बसे लंगुराही गांव के लोगों के लिए नक्सली कोप की सबब बन गई। नक्सलियों को पुलिस द्वारा गांव के लोगों की मदद रास नहीं आई। पहले उखाड़ ले गए थे चापाकल...
पहले चापाकल उखाड़ ले गए और अब इस भीषण गर्मी में कुएं में मरा जानवर डाल दिया, ताकि गांव के लोग उस एकमात्र कुएं का पानी न पी सकें। ग्रामीण इतनी ऊंचाई पर हैं कि उनके लिए पहाड़ से नीचे जाकर पानी ले आना संभव नहीं है। ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए एसपी बाबू राम ने चापाकल गड़वाया था। नक्सली चापाकल उखाड़ ले गए थे।
हेलिकॉप्टर से पानी पहुंचाएगी फोर्स:इसकी जानकारी मिलते ही औरंगाबाद पुलिस, कोबरा व सीआरपीएफ जवान हेलिकॉप्टर से पानी पहुंचाने की कवायद में जुट गए हैं।
Source: Bhaskar

Post a Comment