सहरसा: शनिवार को आग ने जबर्दस्त कहर बरपाया। महिषी सत्तर कटैया और पतरघट प्रखंडों के चार गांवों में लगी आग से करीब तीन सौ से ज्यादा घर जलकर राख हो गए। आग से पचास लाख से ज्यादा की संपत्ति की क्षति का अनुमान है। इस दौरान मवेशियों की भी जान गई। बहोरबा गांव में चिनगारी से भड़की आग ने पूरे गांव को चपेट में ले लिया। अब्दुल गफूर का है गांव...
- आग में गांव के के घर सहित इक्के-दुक्के घर ही गांव में बच पाए।
- बहोरबा के बगल थनवार गांव में भी पच्चीस से ज्यादा घर जल गए।
- मंत्री के गांव में आग लगने की सूचना फैलते ही जिले डीएम विनोद सिंह गुंजियाल और एसपी से लेकर सारे वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए।
मंत्री के गांव पहुंचे सभी दमकल, दो गांव रहे बेसहारा
- जिले में जितनी भी दमकल की गाड़ियां थीं सबों को मंत्री के गांव भेज दिया गया।
- सत्तर कटैया के पुरीख बरहशेर और पतरघट के धबौली गांव में लगी आग पर काबू स्थानीय लोगों के प्रयास से ही संभव हुआ।
- आग बुझाने के लिए लोगों ने दोनों जगहों पर बोरिंग का इस्तेमाल किया गया।
- धबौली के महादलित टोला में लगी आग से करीब पच्चीस घर जलकर समाप्त हो गए।
- सत्तर कटैया प्रखंड के पुरीख और बरहशेर पंचायत के सात घरों में आग लगी थी। वहां नुकसान बहुत ज्यादा हुआ है।
टाइगर रिजर्व में आग, 80 एकड़ जला
- वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में लगातार आग लग रही है। शनिवार को नौरंगिया, चांटी व मुजहरी जंगल इलाके में आग तेजी से फैली। 80 एकड़ से ज्यादा जंगल में तबाही मची। आग से जानवरों में भगदड़ मची हुई है।
मधुबनी में 3 सौ घर जल गए:भेजा थाना क्षेत्र के डारह गांव में लगभग 2 सौ घर जल गए। मधेपुर थाना क्षेत्र के भीठ भगवानपुर में 36 व सिसई में 30 घर जल गए।
बगहा में 250 परिवार हो गए बेघर: इंगलिशिया पंचायत के तरकुलवा गांव में 240 परिवार बेघर हो गए। ठकराहा के नवका टोला में भी 12 घर जले हैं।
वैशाली में 150 घर राख: बरांटी ओपी क्षेत्र के विशुनपुर सपहा गांव में 150 घर राख हो गए। कई मवेशी मर गए।
दरभंगा में भी 150 आशियाने छिने:कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के ईटहर गांव में आग से 150 घर जलकर गए।
मधेपुरा में 39 घर राख:गंगापुर में 20 घर, यदुआपट्टी वार्ड 4 में 19 घरों व धुरगांव में फसल में आग लग गई।
मोतिहारी में घर पर गिरा बिजली तार, महिला मरी:सोनवल दक्षिण पट्टी में घर पर बिजली के तार गिरने से लगी आग में झुलसकर सुकवरिया की मौत हो गई।
Source: Bhaskar

Post a Comment