पटना: राज्य सरकार ने शुक्रवार की देर रात 29 आईपीएस का तबादला कर दिया। दो अफसरों-विनय कुमार और प्रीता वर्मा को एडीजी में प्रोन्नति दी गई। गृह विभाग की अधिसूचना में कुल 31 आईपीएस का दायित्व बदल गया है। मुजफ्फरपुर समेत 10 जिलों के एसपी/एसएसपी बदले गए हैं। सुनील कुमार को मुजफ्फरपुर जोन का आईजी बनाया गया है, वहीं विवेक कुमार को मुजफ्फरपुर का नया एसएसपी बनया गया है।
रंजीत कुमार मिश्रा को बेगूसराय का एसपी बनाया गया है। नैयर हसनैन खां पटना जोनल आईजी बने। कुंदन कृष्णन को आईजी ऑपरेशन बनाया गया है। एटीएस का प्रभार भी रहेगा। सत्यप्रकाश पटना पश्चिम के एसपी व जीतेंद्र मिश्रा रेल एसपी (पटना) बनाए गए हैं। आईजी हेडक्वार्टर पारसनाथ के पास आईजी बजट अपील एवं कल्याण, बीएमपी 10 के कमांडेंट नवीन चंद्र झा के पास बीएमपी 14 व एसपी गया अवकाश कुमार के पास बीएमपी 3 का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। प्रोन्नत प्रीता वर्मा, एडीजी कमजोर वर्ग के अलावा अपराध अभिलेख ब्यूरो का प्रभार संभालेंगी।
Source: Bhaskar

Post a Comment