समस्तीपुर/दरभंगा: शुक्रवार को समस्तीपुर और दरभंगा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई अगलगी की घटनाओं में 180 से अधिक घर जलकर राख हो गए। वहीं झुलसने से एक बच्चे की मौत हो गई। समस्तीपुर के मोहनुपर थाना क्षेत्र के बरैठा गांव में शुक्रवार की दोपहर हुई अगलगी में झुलसने से मुखलाल पासवान के पुत्र राकेश कुमार (10) की मौत हो गई।
- घटना में 50 से अधिक घर जल गए, जिसमें 40 लाख से अधिक का नुकसान का आकलन किया गया है।
- अगलगी के दौरान राकेश घर में सोया था। जब आग लगने का शोर मचा तो वह उसी घर में छुप गया।
- आग की लपटें तेज हो गईं तो घर से निकलना उसके लिए मुश्किल हो गया। इस बीच किसी का ध्यान बच्चे की ओर नहीं गया।
- पता तब चला जब आग बुझने के बाद परिजन घर में गए।
- वहां वह बेहोश पड़ा था।
- उसकी सांसें चल रही थीं। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
- वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
- अगलगी से कल्याणपुर में 26 घर, मोहिउद्दीननगर में 50 एकड़ में लगी गेहूं की फसल, विद्यापतिनगर में तीन घर, ताजपुर में एक घर जलकर राख हो गए।
दरभंगा में दर्जन घर जले
वहीं दरभंगा के बेनीपुर नगर परिषद क्षेत्र के पौड़ी गांव में लगी भीषण आग में एक सौ से अधिक घर व करोड़ों की संपत्ति जलकर राख हो गई। दिन के लगभग बारह बजे गांव के पश्चिम खड़ही से आग उठी व गुलाम नबी अंसारी के घर को चपेट में ले लिया। इसके बाद जमिल अंसारी, गुलाम मुस्तफा अंसारी, मो. अली अंसारी सहित एक दर्जन घरों को अपने आगोश में ले लिया।
Source: Bhaskar

Post a Comment