रोहतास (बिहार): यहां डेहरी ऑन-सोन में शराब न मिलने से परेशान एक सिपाही ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। जानकारी के मुताबिक, मृतक सिपाही राज किशोर शर्मा शराब का आदी था। पिछले तीन दिनों से शराब न मिलने से वह बेचैन था। बता दें कि बिहार में शराब पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है। पांच बार सस्पेंड किया जा चुका था...
-पुलिस सूत्रों के मुताबिक राज किशोर ने मंगलवार देर रात जहर खाया।
- उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई।
- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि मृतक शराब का आदी था।
- पुलिस ने विसरा को आगे जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है।
- पुलिस ने विसरा को आगे जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है।
नशे में ड्यूटी करने का लग चुका था आरोप
- राज किशोर को नशे में ड्यूटी करने के आरोप में 5 बार निलंबित किया जा चुका था।
- एक रिश्तेदार ने बताया कि राजकिशाेर ने 31 मार्च को पत्नी की सोने की चेन शराब के लिए बेच दी थी।
- "इससे मिले 10 हजार रुपए से उसने उसी दिन काफी शराब खरीदी थी, ताकि 1 अप्रैल से लागू शराबबंदी के बाद भी वह पी सके।"
- "1 से 3 अप्रैल के बीच ही उसने अपने घर में जमा पूरी शराब पी ली।"
पत्नी से झगड़े के बाद खाया सल्फास
- घर में शराब का स्टॉक खत्म होने के बाद 4 अप्रैल को उसे फिर से तलब लगी।
- तमाम कोशिश के बाद भी राज किशोर को शराब नहीं मिली।
- तमाम कोशिश के बाद भी राज किशोर को शराब नहीं मिली।
- इसके बाद पत्नी सीमा देवी से उसका झगड़ा हुआ।
- इसके बाद राज किशोर ने सल्फास की गोलियां खा ली।
- इसके बाद राज किशोर ने सल्फास की गोलियां खा ली।
Source: Bhaskar

Post a Comment