देसी शराब के बाद अब ताड़ी पर भी लगी रोक, पेड़ से उतारने पर भी लगेगी पाबंदी

After wine Bihar government has announced to ban Tadi also in Bihar

Tari Banned in Bihar

पटना: सूबे के ग्रामीण इलाकों में पूर्ण शराबबंदी के बाद अब ताड़ी पर भी रोक लगा दी गई है। हालांकि इस पर प्रतिबंध तो नहीं लगाया गया है। लेकिन बिक्री रोक दी गई है। सरकार की योजना ग्रामीण इलाकों में पूर्ण नशाबंदी को प्रभावी बनाने की है। लालू राज में ताड़ी हुई थी टैक्स फ्री...


फिलहाल सूबे में ताड़ी पर कोई टैक्स नहीं लगता। लालू प्रसाद ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में ताड़ी को टैक्स फ्री कर दिया था। तब उन्होंने दलील दी थी कि इसका उत्पादन और सेवन राज्य की गरीब जनता करती है, जो टैक्स देने में सक्षम नहीं है।
खपत में बिहार चौथे स्थान पर


राष्ट्रीय नमूना सर्वे संगठन का ताजा आंकड़ा बताता है कि देश में जिन राज्यों में सर्वाधिक ताड़ी की खपत होती है उनमें बिहार भी एक है। आंध्र प्रदेश टॉप पर है। असम, झारखंड के बाद सबसे ज्यादा लोग बिहार में ताड़ी पीते हैं।
इधर पूरे प्रदेश में कार्रवाई
- शराब की और 250 दुकानों को मिला लाइसेंस, 400 पहुंची संख्या। लेकिन अबतक 200 दुकानें ही खुली हैं।
- राज्य में कुल 650 दुकानें खुलनी हैं। पटना में 50 में 12 ही खुली।
- पूरे राज्य में शराब पीने और बेचने के आरोप में 522 मामले दर्ज, 42 लोग जेल भेजे गए।
- 12.54 लाख लीटर देसी व 4014 लीटर मसालेदार शराब जब्त।
उत्पाद विभाग के सूत्रों की मानें तो जल्द ही ताड़ी को प्रतिबंधित किया जाएगा। पेड़ से ताड़ी उतारने पर भी रोक लगेगी। शुक्रवार से लागू हुई शराबबंदी के बाद उत्पाद विभाग ने सार्वजनिक स्थानों पर ताड़ी पीने पर प्रतिबंध लगा दिया है। लोगों ने शराब के विकल्प के रूप में ताड़ी का सेवन शुरू कर दिया था।
कई जिलों से सरकार को सूचना मिली कि अचानक ताड़ी की खपत बढ़ गई और ग्रामीण इलाकों में ताड़ीखाने, मयखाने का रूप धारण करने लगे हैं। सूचना यह भी पहुंची कि ताड़ी में नशीली दवाओं के मिश्रण के अलावा अवैध शराब भी मिलाई जा रही है। नशाखोरी के इस वैकल्पिक रूट पर चोट के लिए ही सरकार ने ताड़ी की खुली बिक्री पर रोक लगाई है।
निजी उपयोग की छूट
ताड़ी बेचने पर भले ही रोक लगी है पर निजी उपयोग की छूट होगी। उत्पाद विभाग के अफसर ने बताया कि कोई व्यक्ति अपने पेड़ से ताड़ी उतार कर या उतरवाकर पी सकता है। लेकिन इसे बेच नहीं सकता है।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget