बिहार में शराबबंदी को लेकर झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ाया गश्ती

Increased vigilance in Jharkhand to infiltrate wine in Bihar boarder as Bihar government has banned wine in Bihar

Wine Destroyed in Bihar
रांची: बिहार में देशी शराब की बिक्री पर एक अप्रैल से पूरी तरह से प्रतिबंध लागू हो जाने के बाद अब झारखंड में भी चौकसी बढ़ा दी गई है। एक ओर जहां झारखंड से बिहार को तस्करी कर देसी शराब भेजने से रोकने के लिए दोनों राज्यों की सीमावर्ती क्षेत्रों में उत्पाद विभाग के साथ पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गई है। दूसरी ओर छापेमारी का निर्देश...
वहीं दूसरी ओर अवैध शराब के निर्माण करने वाले ठिकानों पर भी लगातार छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। इसपर अमल शुरू कर दिया गया है। झारखंड और बिहार पुलिस का यह प्रयास है कि झारखंड से बिहार की ओर तस्करी कर शराब न जा पाए। इसके लिए खास तौर पर दोनों राज्यों की सीमाएं जहां -जहां मिलती हैं वहां विशेष निगरानी रखी जाए।

बिहार के अफसर आए
झारखंड से अवैध कारोबारियों को सहयोग न मिले, इसके लिए बिहार के अफसर पिछले दिनों झारखंड आए थे। झारखंड में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के अफसरों के साथ उनकी बैठक हुई थी। इसमें कई रणनीति बनाई गई थी।
उपायुक्त उत्पाद गजेंद्र सिंह ने बताया कि बिहार ने झारखंड से जो सहयोग मांगा था। शराब की तस्करी रोकने की दिशा में आवश्यक पहल की गई है। सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध शराब के निर्माण के ठिकानों के विरुद्ध अभियान चलाने का निर्देश दिया जा चुका है।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget