महिला ऑटो चालकों को ट्रेनिंग, 137 महिलाएं बनेंगी ड्राइवर

Training for female auto drivers in Patna for female passenger safety and female driver earning also.

Female Auto Driver in Patna

पटना: महिला ऑटो चालक प्रशिक्षण कार्यक्रमवेटनरी ग्राउंड में शनिवार को महिला ऑटो चालकों की ट्रेनिंग शुरू हो गई। एक महीने तक चलने वाली ट्रेनिंग के लिए अलंकार पियाजियो की ओर से चार ऑटो और ट्रेनर नि:शुल्क उपलब्ध कराए गए हैं। इसमें 137 महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनर सरिता पांडेय, गुड़िया सिन्हा और पिंकी देवी हैं।
शनिवार को मुफ्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी संजय अग्रवाल ने किया। मौके पर डीटीओ सुरेंद्र झा, एडीटीओ पुरुषोत्तम, पटना जिला ऑटो रिक्शा चालक संघ के महासचिव राजकुमार झा और पटना ऑटो रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष नवीन मिश्रा उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने कहा कि स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस मिल जाने के बाद महिला ऑटो चालकों को लोन दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
डीटीओ सुरेंद्र झा ने कहा कि एक महीने के बाद महिला ऑटो चालकों को स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा। ऑटो यूनियन के लोगों ने बताया कि दो वर्ष से बंद पड़े परमिट को अभी चालू नहीं किया गया है। ऐसे में ट्रेनिंग लेकर महिलाएं कैसे ऑटो कहां चलाएंगी।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget