बेटी ने बांटा मां की शादी का कार्ड, 13 साल बाद फिर से बसा उजड़ा घर

Old couple married in Bihar, daughter distributed marriage invitation.

Marriage in Bihar

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार में लागू की गई शराबबंदी का असर दिखने लगा है। जिस शराब के चलते 13 साल पहले एक परिवार उजड़ गया था वह शराबबंदी के बाद एक बार फिर बस गया। बेटी ने अपने माता पिता की शादी का कार्ड बांटा।
बेटी ने की माता-पिता को एक करने की पहल

बिहार के सासाराम जिले के मोहद्दीगंज के जयगोविंद सिंह की उम्र 58 साल हैं। वह पहले खूब शराब पीते थे। शराब के कारण 13 साल पहले पत्नी विज्यन्ति देवी ने उन्हें छोड़कर बेटी गुड्डी को लेकर मायके चली गई थी। शराबबंदी के बाद जयगोविंद ने भी शराब से तौबा कर लिया। इस बात की जानकारी पत्नी विज्यन्ति को मिली। गुड्डी ने पहल कर शराब के कारण अलग हुए मम्मी पापा को फिर से एक करा दिया।

शराब के चलते पति पत्नी में होता था झगड़ा

विज्यन्ति देवी ने कहा कि पहले मेरे पति बहुत शराब पीते थे, वह भांग भी खाते थे, जिसके कारण हम दोनों के बीच झगड़ा होता था। इस सब से परेशान होकर मैं बेटी को लेकर मायके चली गई थी। अब इन्होंने शराब छोड़ दिया है तो मैं उनके पास आने को तैयार हो गई। वहीं राम गोविंद ने कहा कि अब मैं शराब को जीवन भर हाथ नहीं लगाऊंगा। दोनों की बेटी गुड्डी कहती है कि वह दुनिया के सबसे अजूबा लड़की है जो अपने माता-पिता के शादी का कार्ड बांटी है।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget