पंचायत चुनाव : पहले चरण के मतदान के लिए थम गया प्रचार, वोटिंग कल

Voting for first phase tomorrow for Panchayat election

Panchayat Election in Bihar

पटना: पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए शुक्रवार को प्रचार अभियान थम गया। 24 अप्रैल को वोटिंग होगी। शांतिपूर्ण व भयमुक्त चुनाव के लिए राज्य पुलिस मुख्यालय ने पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की बात कही है। एडीजी(मुख्यालय) सुनील कुमार ने शुक्रवार को कहा कि चुनाव में करीब पचास हजार पुलिस बल की तैनाती होगी। इसमें जिला पुलिस बल, होमगार्ड और बीएमपी को लगाया गया है।
सैप के जवानों को एरिया डोमिनेशन के काम में लगाया गया है। वहीं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन के लिए सीआरपीएफ के जवानों को लगाया गया है। हर मतदान भवन पर हथियारबंद पुलिस बल की तैनाती होगी। पहले चरण में 60 प्रखंडों में वोटिंग होगी। इसके अंतर्गत 172 थाना हैं। वोटिंग के लिए 13184 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।
इधर राज्य निर्वाचन आयोग ने भी पहले चरण के मतदान के लिए सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों (पंचायत) को दिशा-निर्देश जारी किया है। आयोग ने कहा है कि मतदान प्रारंभ होने से लेकर मतदान समाप्ति तक की सूचना देनी होगी। सुबह 7 बजे मतदान प्रारंभ होने की सूचना देनी है।
इसके बाद दोपहर 12 बजे, फिर अपराह्न 3 बजे और शाम 6 बजे मतदान समाप्त होने पर अंतिम रिपोर्ट आयोग को भेजनी है। इसके अलावा प्राकृतिक आपदा, दंगा या अन्य कारणों से मतदान में बाधा, जबरन वोटिंग, बैलेट बॉक्स को बूथ से लेकर भागने, छेड़खानी आदि के कारण मतदान प्रभावित होने पर तत्काल आयोग को सूचना देनी होगी।
आयोग ने यह भी कहा है कि अगर मतदान केन्द्र पर वोटिंग के दौरान बलवा, हिंसा, प्राकृतिक विपदा, मतदान सामग्री को नष्ट करने या किसी अन्य पर्याप्त कारण से मतदान कराना संभव नहीं हो तो पीठासीन पदाधिकारी मतदान स्थगित कर देंगे। साथ ही तत्काल कारण सहित इसकी सूचना निर्वाची पदाधिकारी को देंगे। आयोग उस मतदान केन्द्र पर पुन: आगे वोटिंग कराने की अनुमति देगा और इसके लिए तारीख और समय तय करेगा।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget