पटना: राजधानी का पारा मंगलवार को 44.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह से ही चल रही पछुआ हवा के थपेड़ों ने तापमान को उच्चतम स्तर पर पहुंचा दिया है। प्रदेश में पिछले छह दिनों से चल रही हीट वेव के कारण इतनी गर्मी बढ़ी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एके सेन ने बताया कि प्रदेश में अप्रैल में पहले कभी इतनी गर्मी नहीं पड़ी। अगले तीन दिनों में पारा 45 के पार पहुंचने के अासार है।
पहले से जितने दिनों की तय थी उतने दिनों की ही छुट्टी
इधर भीषण गर्मी और लू को देखते हुए पटना जिले के सरकारी एवं निजी सभी स्कूलों में 5 मई से गर्मी की छुट्टी घोषित की गई है। डीएम संजय अग्रवाल ने मंगलवार को सभी स्कूल को पांच मई से ही गर्मी की छुट्टी करने का आदेश दिया है। हालांकि डीएम ने कहा है कि गर्मी की छुट्टी उतने ही दिनों की होगी जितने पहले से निर्धारित थी।
इसकी गणना पांच मई से ही होगी। यानी छुट्टी यदि 30 दिन की पहले से तय थी तो अभी भी 30 दिन की ही होगी। मतलब स्कूल पहले बंद हो रहे हैं तो पहले खुलेंगे भी। दरअसल, आपदा प्रबंधन विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए गर्मी की छुट्टियां तय समय से पहले घोषित करने की सलाह दी थी।
इसी परिप्रेक्ष्य में डीएम ने समय से पहले स्कूलों में गर्मी छुट्टी का निर्णय लिया। इसकी सूचना 28 अप्रैल तक सभी विद्यार्थी और अभिभावकों को देने को कहा गया है।
पटना में पारा सामान्य से 7 डिग्री ऊपर
भागलपुर
- 43.0 सामान्य से 6 डिग्री ऊपर
- 43.0 सामान्य से 6 डिग्री ऊपर
गया
-43.1 सामान्य से 3 डिग्री ऊपर
पूर्णिया
- 41.2 सामान्य से 6 डिग्री ऊपर
- 41.2 सामान्य से 6 डिग्री ऊपर
1980 में तापमान पहुंचा था 44.6 डिग्री
1980 में 27 अप्रैल से लगातार 3 दिनों तक हीट वेव चली थी। इससे 29 अप्रैल को अधिकतम पारा 44.6 डिग्री पहुंचा। इस बार अप्रैल के पहले हफ्ते से ही पारा 40 डिग्री टच करता रहा है।
इधर, अगलगी का कहर : सुबह 9 से शाम 6 बजे के बीच खाना बनाने पर लगी आग तो 2 साल जेल
आपदा प्रबंधन विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 9 के बाद व शाम 6 बजे के पहले खाना बनाने और हवन पर रोक का निर्देश दिया है। ऐसा न किया व आग लगी तो दोषी को 2 साल कैद होगी।
अप्रैल में अभी तक नहीं पड़ी थी इतनी गर्मी
- अगले तीन दिनों तक हीट वेव से राहत की उम्मीद नहीं।
- सूबे में एक साथ 10 दिनों तक हीट वेव पहले कभी नहीं चली।
- अधिक से अधिक 3 दिनों तक हीट वेव चलती रही है।
- इसी से पारा अधिकतम स्तर पर, करीब 26 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार।
- सूबे में एक साथ 10 दिनों तक हीट वेव पहले कभी नहीं चली।
- अधिक से अधिक 3 दिनों तक हीट वेव चलती रही है।
- इसी से पारा अधिकतम स्तर पर, करीब 26 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार।
Source: Bhaskar

Post a Comment