साइकिल से भी पैट्रोलिंग करेगी पटना पुलिस, 1 मई से शुरू हो सकती है नई व्यवस्था

Patna police will also patrolling by bicycle said Patna Police DIG

Cycle patrolling in Bihar
पटना: पटना पुलिस की साइकिल से पैट्रोलिंग की योजना शुरू हो रही है। स्पेशल डिजाइन की हुई साइकिल के हैंडल में टॉर्च व लाठी रखने के लिए जगह होगी। इस पर सवार पुलिस के जवान राजधानी के गली-मोहल्लों में पैट्रोलिंग करेंगे। मकसद है- हर इलाके में पुलिस की सौ फीसदी मौजूदगी। सबकुछ ठीक रहा तो यह नई व्यवस्था 1 मई से शुरू हो जाएगी।

पटना में पुलिसिंग दुरुस्त करने की दिशा में इसे एक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे पहले क्विक मोबाइल के जवानों को पटना पुलिस बाइक मुहैया करा चुकी है। जिससे पैट्रोलिंग होती है। इसका काफी फायदा विभाग को मिला। विधि-व्यवस्था बनाए रखने में क्विक मोबाइल की पैट्रोलिंग टीम अहम भूमिका निभा रही है। करीब 110 बाइक क्विक मोबाइल के पास फिलहाल है। 

पर्यावरण को बगैर नुकसान पहुंचाए गली-मोहल्लों तक पहुंचेगी पुलिस

पटना पुलिस ने साइकिल से पहले बाइक से पैट्रोलिंग की शुरुआत की थी। यह कारगर तो रहा है लेकिन राजधानी में पहले से मौजूद लाखों वाहनों में 110 से अधिक बाइक शामिल हो गई थी। लिहाजा इस बार पुलिस ने तब्दीली कर साइकिल से पैट्रोलिंग पर फोकस किया है। इसके अलग से फायदे भी गिनाए जा रहे हैं। पटना की कुछ ऐसी तंग व संकरी गलियां हैं, जहां बाइक नहीं जा पाती। उन जगहों पर साइकिल से जवान पहुंच सकते हैं। वह इलाके जहां पुलिस की पैट्रोलिंग बिल्कुल नहीं होती थी, वहां साइकिल से पहुंच कर विधि-व्यवस्था की निगरानी होगी।
सफल होगी योजना:एसएसपी मनु महाराज ने कहा कि बाइक की तरह साइकिल से पैट्रोलिंग की योजना भी सफल रहेगी। इसके लिए तैयारियां हो रही हैं। पहले चरण में 100 साइकिल विभिन्न थानों को दिए जाएंगे। विधि-व्यवस्था के साथ यह पर्यावरण के लिए भी अच्छा होगा।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget