रॉकी अरेस्ट, आदित्य की मां ने कहा- लोगों के हवाले कर दो, वही सजा देंगे

Accused of road rage Rocky arrest sent to judicial custody for 14 days

Rocky Yadav

पटना: गया में व्यवसायी पुत्र आदित्य सचदेवा की हत्या का आरोपी रॉकी को एसआईटी ने मंगलवार की अहले सुबह गिरफ्तार कर लिया। वह अपने पिता बिंदी यादव के बोधगया के मस्तपुरा स्थित डेयरी प्लांट में छुपा हुआ था। उसके पास से घटना में प्रयुक्त इटली में बनी बरेटा पिस्टल और एक लोडेड मैगजीन (19 गोलियां) भी बरामद हुई है। पुलिस ने मंगलवार की शाम रॉकी को कोर्ट में पेश किया।जानिए आदित्य की मां ने क्या कहा..
- जज ने उसे 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में गया जेल भेज दिया।
- पूछताछ के लिए पुलिस रॉकी को रिमांड पर लेगी।
- गया की एसएसपी गरिमा मल्लिक ने दावा किया कि रॉकी ने स्वीकार किया है कि उसने ही आदित्य को गोली मारी थी।
- लेकिन, एसएसपी के बयान के महज पांच मिनट बाद ही मीडियाकर्मियों के सामने रॉकी ने कहा, मैंने तो गोली चलाई ही नहीं।
- फिर हत्या की बात कहां से आई । उसने यह भी कहा कि मां के कहने पर समर्पण किया है।
- जबकि पुलिस ने दावा किया था कि उसे गिरफ्तार किया गया है।
पब्लिक को सौंपो, मिलेगी सजा
- इधर, आदित्य की मां ने कहा कि हत्यारे को पब्लिक को सौंप देना चाहिए और पब्लिक ही उसकी सजा तय करे।
- उन्होंने कहा कि अब आरोपी को किसी तरह की सजा देने से उनका आदित्य तो लौट नहीं सकता।
- यदि ऐसे हत्यारे को खुला छोड़ दिया गया तो मेरे जैसे अन्य माताओं की गोद भी सूनी कर सकती है।
- एडीजी (मुख्यालय) सुनील कुमार ने मंगलवार को कहा कि हम इस हत्याकांड में मौखिक बयान के साथ-साथ वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य भी जुटा रहे हैं, ताकि आरोपियों के खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई हो सके।
मनोरमा देवी के घर से शराब की बोतलें बरामद
- पुलिस का मानना है कि रॉकी के घर से बरामद पिस्टल की वैज्ञानिक पुष्टि के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (एफएसएल) की बैलिस्टिक व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम गया भेजी गई है।
- आदित्य के सिर में लगी गोली के पिलेट्स और बरामद पिस्टल का लैब में मिलान किया जा रहा है।
- उधर, जदयू एमएलसी मनोरमा देवी के घर में सोमवार की देर रात तक छापामारी होती रही थी।
- तलाशी के क्रम में पुलिस ने घर से शराब की कई बोतलें बरामद की हैं। इस मामले में फिलहाल बिंदी यादव पर अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है।
दिल्ली से मिला था रॉकी को पिस्टल का लाइसेंस

- बरेटा पिस्टल का लाइसेंस रॉकी यादव के नाम पर है।
- उसे यह लाइसेंस दिल्ली के वसंतकुंज थाना क्षेत्र से जारी किया गया है।
- इसकी जांच के लिए गया पुलिस की एक स्पेशल टीम दिल्ली पहुंची है।
- रॉकी ने अगर यह लाइसेंस गलत दस्तावेज के आधार पर हासिल किया होगा, तो उसके खिलाफ अलग से आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया जाएगा।
घर में मिली विदेशी शराब, विधान पार्षद भूमिगत, गिरफ्तारी के लिए छापे, जदयू ने निलंबित किया

- पुलिस ने मंगलवार की देर रात मनोरमा देवी के एपी कॉलोनी स्थित आवास और अन्य ठिकानों पर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। वह भूमिगत हो चुकी हैं।
- उनके पटना स्थित सरकारी आवास पर भी छापे की सूचना है।
- उनके घर से विदेशी शराब और कई अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने को लेकर देर शाम उत्पाद विभाग के प्रधान सचिव केके पाठक का कार्रवाई का संदेश मिला।
- इसके बाद एसएसपी ने उनकी गिरफ्तारी की हरी झंडी दे दी। घर को भी सील करने की तैयारी है। इस बीच जदयू ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया।
- एडीजी ने कहा-तीन हफ्ते में पूरी होगी जांच, महीने भर में चार्जशीट, एसपीडी ट्रायल से दिलाएंगे सजा
- एडीजी का दावा रहा-पुलिस, आदित्य हत्याकांड में तीन सप्ताह में जांच और एक माह के भीतर चार्जशीट फाइल करेगी।
- केस का स्पीडी ट्रायल कराने का निर्देश दिया गया है। मनोरमा देवी के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर एडीजी ने कहा की जांच जारी है।
- जिस किसी की संलिप्तता सामने आएगी पुलिस उसे फॉलो करेगी। इसी अनुसार कार्रवाई होगी।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget