पटना: पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में पुलिस ने आंदर थाना क्षेत्र के भीखपुर निवासी चिमनी भट्ठा मालिक उपेंद्र सिंह सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे पचरुखी और जीरादेई थाने में पूछताछ की जा रही है। सभी पचरूखी चीनी मिल परिसर से नशे की हालत में पकड़े गए थे। जानिए, कौन-कौन सी टीम कर रही है छापेमारी...
- कुख्यात अपराधी चवन्नी को भी पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।
- हत्याकांड की जांच के लिए सीवान के डीएसपी (मुख्यालय) के नेतृत्व में गठित एसआईटी समेत पुलिस की तीन टीमें ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं।
- मृतक की पत्नी आशा यादव के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
- इधर, सभी दलों के प्रमुख नेताओं ने पत्रकार की हत्या की निंदा की है। विपक्ष ने सीबीआई जांच की मांग की।
Source: Bhaskar

Post a Comment